भूमिका
साथियो, सेमिनार की शिक्षा जगत में विशेष भूमिका है, जिसके माध्यम से प्रतिभागी को विषय आधारित जानकारियां भी मिलती हैं तथा कुशल वक्ताओं से वो रूबरू भी हो लेते हैं।
कार्यक्रम विवरण
दक्षिणी दिल्ली के घिटोरनी गांव में उम्मीद संस्था और नि:शुल्क पुस्तक बैंक के बैनर तले एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में साम्प्रदायिकता, भाईचारा, एकता और शान्ति बनाए रखने की भावना जाग्रत करना था।
इस शुभ अवसर पर विशेष वक्ता श्री अनीश कुमार, फाउंडर (लैक्स फाउंडेशन, दिल्ली) और वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुनील लोहिया जी (पर्यावरण मित्र), सचिव चंद्रभान सिंह यादव और उम्मीद संस्था के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल बैंसला जी उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर सभी सम्मानित अतिथियों का फूलमालाओं से स्वागत कर अंगदान पहनाकर अभिनंदन द्वारा की गई। लैक्स फाउंडेशन के मालिक श्री अनीश कुमार जी ने बच्चों को शिक्षा और पुस्तकें को पढ़ना, कुछ नया सीखने पर विशेष बल दिया।
इस शुभ अवसर पर श्री सुनील लोहिया जी ने बच्चों को पुस्तकालय में पढ़ने के लिए भी प्रेरित किया और उम्मीद संस्था घिटोरनी के द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की।
श्री अनिल बैंसला ने कहा कि किताबें हमारे जीवन की सबसे अच्छी साथी होती हैं। जब भी हमें उनकी आवश्यकता होती है वे हमारे लिए उपलब्ध होती हैं। किताबें हमारी आसपास की दुनिया को समझने, सही और गलत के बीच निर्णय लेने में हमारी मदद करती हैं। वे हमारे आदर्श, मार्गदर्शक या सर्वकालिक शिक्षक के रूप में भी हमारे जीवन में शामिल होती हैं। उम्मीद संस्था और नि:शुल्क पुस्तक बैंक घिटोरनी दिल्ली के प्रबंधतंत्र ने सभी अतिथियों का हार्दिक धन्यवाद कार्यक्रम समापन पर किया।
चित्र दीर्घा
सूचना स्रोत
अनिल बैंसला जी
प्रस्तोता






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें