🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊
💐💐दिनांक-१६/०६/२०२४ (रविवार) को हिन्दी भवन, देहरादून के सभागार में राष्ट्रीय कवि संगम के तत्वावधान में वरिष्ठ साहित्यकार परम आदरणीय कृष्ण दत्त शर्मा जी की पाँच पुस्तकों का लोकर्पण समारोह आयोजित किया गया।
💐लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार परम आदरणीय असीम शुक्ल जी द्वारा की गयी।
💐सुप्रसिद्ध कथावाचक पं० सुभाष जोशी जी मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में आ० डाॅ० राम विनय सिंह जी-वरिष्ठ गीतकार एवं आ० श्रीमती डाॅली डबराल जी-वरिष्ठ साहित्यकार की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम समृद्ध हुआ।
💐राष्ट्रीय कवि एवं क्षेत्रीय महामन्त्री-"राष्ट्रीय कवि संगम" श्री श्रीकांत 'श्री' के उत्कृष्ट संचालन ने लोकार्पण समारोह को भव्यता प्रदान की।
💐राष्ट्रीय कवि संगम के महामन्त्री-श्री पवन शर्मा जी ने 'लेखक श्री कृष्ण दत्त शर्मा 'कृष्ण' जी का परिचय' प्रबुद्ध श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुत किया।
💐सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती को नमन-वन्दन करते हुए दीप - प्रज्ज्वलित किया गया।
💐दीप प्रज्ज्वलन के उपरान्त सुप्रसिद्ध कवयित्री महिमा 'श्री' ने सुमधुर कंठ से "सरस्वती वन्दना" का पाठ कर माँ शारदे की आराधना की।
💐🙏समारोह को समरसता प्रदान करने हेतु मंचासीन अतिथियों के सम्बोधन के मध्य समय-समय पर कवयित्री....सोनाक्षी शर्मा, कविता बिष्ट, महिमा 'श्री' एवं सुप्रसिद्ध भजन गायिका रेखा शर्मा की काव्यात्मक प्रस्तुति ने लोकार्पण समारोह को ऊँचाइयाँ प्रदान की।
💐लोकार्पण समारोह में हिन्दी साहित्य समिति, देहरादून के साहित्यकार, राष्ट्रीय कवि संगम के कवि-कवयित्री, उद्गार साहित्यिक-सामाजिक मंच, देहरादून के सदस्यगण, निर्माण विहार देहरादून के निवासीगण एवं श्री कृष्ण दत्त शर्मा जी के पारिवारिक सदस्य एवं अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।
💐मुख्य अतिथि एवं दोनों विशिष्ट अतिथियों एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आ० असीम शुक्ल जी द्वारा श्री कृष्ण दत्त शर्मा 'कृष्ण' जी की पुस्तकों के सन्दर्भ में अपने विचार रखते हुए आपकी साहित्यिक साधना की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
💐उक्त पुस्तकों का प्रकाशन प्रसिद्ध प्रकाशक के०बी०एस० प्रकाशन, नयी दिल्ली द्वारा किया गया।
💐लोकार्पण समारोह का संयोजन राष्ट्रीय कवि संगम के प्रान्तीय सलाहकार/वरिष्ठ गीतकार श्री शिव मोहन सिंह जी, श्री जसबीर सिंह 'हलधर' - ओज के राष्ट्रीय कवि/सलाहकार राष्ट्रीय कवि संगम, सुप्रसिद्ध कवि एवं श्रेष्ठ माहिया रचयिता श्री पवन शर्मा -प्रान्तीय महामन्त्री, राष्ट्रीय कवि संगम उत्तराखण्ड, कवयित्री मणि अग्रवाल-महामन्त्री राष्ट्रीय कवि संगम (गढ़वाल मण्डल) एवं सत्येन्द्र शर्मा 'तरंग' - सचिव, राष्ट्रीय कवि संगम महानगर देहरादून द्वारा किया गया।
💐राष्ट्रीय कवि संगम के प्रान्तीय सलाहकार श्री शिव मोहन सिंह जी ने मंचासीन एवं सभागार में उपस्थित सभी आमन्त्रित अतिथियों का आभार ज्ञापित किया।
💐राष्ट्रीय गान के साथ लोकार्पण समारोह सम्पूर्ण हुआ।
💐💐कार्यक्रम की झलकियाँ......👇
.......सत्येन्द्र शर्मा 'तरंग',
सचिव - राष्ट्रीय कवि संगम महानगर देहरादून।
🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊









टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें