दादू पर्यावरण संस्थान रानीपुरा एवं साहित्य मंच टोडारायसिंह के तत्वावधान में, पक्षी बचाओ, परिडा़ लगाओ, अभियान के तहत राजलीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोपालपुरा में एक दर्जन से अधिक परिडे़ बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए बांधे गये| साहित्य मंच संयोजक शिवराज सिंह कुर्मी ने मौजूद स्कूली विद्यार्थियों को भीषण गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए अपने घर में दाना पानी की व्यवस्था करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में त्रिलोकचन्द चावला, मनोहर पांचाल, शंकरलाल जाट एवं स्कूली विद्यार्थी मौजूद रहे।
साहित्य मंच टोडारायसिंह एवं दादू पर्यावरण संस्थान रानीपुरा टोंक के सहयोग से राजकीय उच्च बावड़ी के विद्यालय परिसर में आधा दर्जन परिडे़ बेजुबान पक्षियों की भीषण गर्मी में प्यास बुझाने के लिए बांधे गये। संस्था प्रधान हेमराज सिंह जी ने अपने अधीनस्थ कार्मिकों को इन परिंडों में नियमित रूप से पानी भरवाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी। साहित्य मंच संयोजक ने बेजुबान पक्षियों के लिए चुग्गा डालने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में चन्द्रशेखर शर्मा, राजेश शर्मा, दिनेश कुमार जैन, सागरमल वर्मा, ब्रजेश कुमार शर्मा, कालूराम वर्मा आदि मौजूद रहे।
प्रस्तुति


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें