भूमिका
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिक समाज, ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें यौगिक क्रियाएं करने के साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण कराने की पहल की गई।
विवरण
सम्मानित मित्रो आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिक समाज, ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में यथार्थ हॉस्पिटल की सहभागिता के साथ सम्राट मिहिर भोज (सिटी) पार्क में योग क्रियाएं करने एवं स्वास्थ्य परीक्षण संबंधी आयोजन किया गया। काफी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों द्वारा इसमें भाग लिया गया। योग क्रियाएं भारतीय योग संस्थान के योगाचार्य श्री श्यामलाल जी के निर्देशन मे संपन्न हुईं।इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक समाज के अध्यक्ष रमनपाल सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती उर्वशी सिंह, महासचिव श्री गिरीश कुमार राघव, सहसचिव श्री महीपाल सिंह, कोषाध्यक्ष श्री देवेन्द्र कुमार सिंघल एवं यथार्थ हॉस्पिटल से पवन चौहान आदि उपस्थित रहे। नोयडा से श्री राजेश सूरी के साथ आई टीम के द्वारा सहज योग की क्रियाओं के अभ्यास के साथ उसके महत्त्व पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम काफी व्यवस्थित एवं उत्साहवर्धक रहा। सभी साथियों को योग दिवस की हार्दिक बधाई, आभार एवं हार्दिक शुभकामनाएं। आह्वान किया गया कि 'करें योग और रहें निरोग'।






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें