भूमिका
जीवन सुख और दु:ख का सम्मिश्रण है। इसको अनुभूत किया एक वृद्धाश्रम में जाकर जीवन को गुनने वाली कुछ शख्सीयतों ने। आइए उस अनुभूति से दो चार होते हैं और समाज में पनपने वाली ऐसी उलझनों को समझने का प्रयास करते हैं।
अवसर
आज दिनांक 11.06.2024 को रामलाल वृद्धाश्रम ग्रेटर नोएडा के संचालकों के निमंत्रण पर वृद्धाश्रम के परिसर में भव्य मन्दिर के उद्घाटन के अवसर पर वरिष्ठ नागरिक समाज के साथियों श्रीमती उर्वशी सिंह, सर्वश्री गिरीश कुमार राघव, देवेन्द्र कुमार सिंघल एवं अवधेश सक्सेना के साथ उपस्थित रहने का सुअवसर मिला।
एक लब्धप्रतिष्ठ प्रतिभागी के उद्गार
नोएडा के लब्धप्रतिष्ठ प्रतिभागी रमनपाल सिंह ने अपने अनुभूति व्यक्त करते हुए बताया कि
"ग्रेटर नोएडा स्थित रामलाल वृद्धाश्रम में वर्तमान मे बयालीस वृद्धजन रह रहे हैं, जिन्हें वास्तव में वहाँ नही होना चाहिए था। अपनों ने जब बेसहारा कर दिया तब श्री शिवप्रसाद शर्मा द्वारा संचालित रामलाल वृद्धाश्रम ने उन्हें सहारा दिया। अधिकतर वृद्धजन का कहना था कि उन्होंने सब कुछ अपने बच्चों के नाम करके गलती की है जिसे भुगत रहे हैं। समाज के सक्षम लोगों को इस प्रकार की सभी संस्थाओं की मदद के लिए आगे आना चाहिए और सरकार को भी बेसहारा वरिष्ठ जनों के लिए हर जनपद में पर्याप्त व्यवस्था करनी चाहिए। हमारे वरिष्ठ नागरिक समाज, जिसका वर्तमान में मुझे अध्यक्ष बनाया गया है, ने इस आश्रम को हरसम्भव सहायता का आश्वासन दिया है। हमारी संस्था के वरिष्ठ सदस्य पूर्व एडीजी श्री ए. के. पांडे जो एम.बी.बी.एस. डॉक्टर हैं हर शनिवार को नि:शुल्क इन वृद्धजनों के स्वास्थ्य की देखभाल हेतु वृद्धाश्रम जाकर मरीजों को देखते हैं।"
प्रतिभागी
इस अवसर पर वृद्धाश्रम के अध्यक्ष श्री शिवप्रसाद शर्मा व डीलायड संस्था के अध्यक्ष श्री विवेकलाल द्वारा संस्था को सहयोग करने वाले उपस्थित महानुभावों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पटना उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश श्री श्याम किशोर, एसीपी ग्रेटर नोएडा श्री पवन शर्मा, किसान यूनियन(भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भानुप्रताप सिंह, फोनरवा के पूर्व अध्यक्ष श्री एन.पी.सिंह, मानव धर्म सेवा संस्थान के संस्थापक श्री बिजेंद्र सिंह, श्री राजेश सूरी एवं ग्रेटर नोएडा के इस वृद्धाश्रम की संचालिका सुश्री किया शर्मा आदि सहित सैंकड़ों महानुभाव उपस्थित रहे। हमारी संस्था वरिष्ठ नागरिक समाज द्वारा वृद्धाश्रम को यथासम्भव सहयोग करने और कराने का आश्वासन दिया गया। आप सभी से अनुरोध है कि जिनके अपनों ने वृद्धाश्रम में रहने वालो को बेसहारा छोड दिया उनका यह वृद्धाश्रम सहारा बना हुआ है। अतः यदि सहयोग अथवा दान की भावना हो तो अवश्य करें।
















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें