सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुस्तकालयों का बढ़ता कुनबा

 सृजक का परिचय


*ग्रेटर नोएडा को एक और लाइब्रेरी की सौगात!!*
प्रसिद्ध गायक और रागिनी सम्राट श्री ब्रह्मपाल नागर जी ने श्रद्धेय स्वर्गीय राजेश पायलट जी की स्मृति में एक भव्य और आधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण कराया है।
यह लाइब्रेरी पटेल लोक साँस्कृतिक संस्थान, नॉलेज पार्क, ग्रेटर नोएडा में बनाई गई है और आगामी रविवार दिनाँक 26/05/2024 को दोपहर 4 बजे इसका शुभारंभ किया जाएगा।
टीम ग्राम पाठशाला इस पवित्र कार्य के लिए श्री ब्रह्मपाल नागर जी की तहेदिल से आभारी है।
श्री ब्रह्मपाल नागर जी ने कुछ दिन पहले ही टीम ग्राम पाठशाला की मुहिम के ऊपर एक रागिनी भी समाज को समर्पित की थी जिसे आजकल समाज के सामाजिक कार्यक्रमों में बजाया भी जा रहा है।
इस शुभ अवसर पर आप सभी सादर आमंत्रित हैं🙏

पुस्तकालय लोकार्पण सूचना १
पटेल लोक साँस्कृतिक संस्थान में राजेश पायलट लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ।
लोकप्रिय लोक कलाकार श्री ब्रह्मपाल नागर जी ने ग्रेटर नोएडा स्थित पटेल लोक साँस्कृतिक संस्थान में एक आधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण कराया है और कल शाम समाज के प्रबुद्ध लोगों की उपस्थिति में इस लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ किया गया। 
इस अवसर पर उपस्थित सैकड़ों सम्मानित जनों ने अपने-अपने गाँवों में भी निःशुल्क लाइब्रेरी बनाने का संकल्प लिया।
इस पवित्र कार्य के लिए टीम ग्राम पाठशाला श्री ब्रह्मपाल नागर जी सहित समस्त समाज की तहेदिल से आभारी है।

पुस्तकालय लोकार्पण सूचना २
दिनांक 26.4.24 को पटेल लोक संस्कृति संस्थान,नॉलेज पार्क 2 के संस्थापक रागिनी सम्राट ब्रह्मपाल नागर व संरक्षक एडवोकेट राजकुमार नागर के सौजन्य से इस संस्थान मे राजेश पायलट लाइब्रेरी का शुभारम्भ हुआ।इसके उद्घाटन के अवसर पर टीम ग्राम पाठशाला के साथ हमे भी आमंत्रित किया गया।कार्यक्रम का संचालन गौरव नागर ने किया।ब्रह्मपाल नागर द्वारा ग्राम पाठशाला पर एक संगीतमय गीत भी लॉन्च किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री पूर्व पुलिस उपाधीक्षक धर्मचंद,चेयरमैन जीएनआईटी कालेज बी एल गुप्ता,डीएसपी लालबहार,मास्टर अजयपाल नागर,प्रवक्ता राजकुमार भाटी,एडवोकेट रामशरण नागर, लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत दौला,चेतना मंच के स्वामी आर पी रघुवंशी,महेश भाटी,डॉक्टर नीलाम भाटी एवं सैकड़ो गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

चेतना मंच की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा शहर में रविवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहा। रविवार को ग्रेटर नोएडा में एक साथ बहुत कुछ हुआ। ग्रेटर नोएडा शहर के नॉलेज पार्क में स्थित पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान में हुए विशेष आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रेटर नोएडा के नागरिकों ने भाग लिया। इस आयोजन में एक नए पुस्तकालय का शुभारंभ हुआ, टीम ग्राम पाठशाला का एक बड़ा संकल्प दोहराया गया। नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा को मिलाकर बने गौतमबुद्धनगर जिले में गांव पंचायत व्यवस्था को फिर से बहाल करने का संकल्प घोषित किया गया।
आमतौर पर किसी कार्यक्रम में कोई एक ही विषय रहता है। रविवार को ग्रेटर नोएडा के पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान में हुए कार्यक्रम में अनेक विषय शामिल थे। ग्रेटर नोएडा के इस अनूठे आयोजन के आयोजक प्रसिद्ध लोक गायक ब्रह्मïपाल नागर थे। सबसे पहले इस कार्यक्रम में ब्रह्मपाल नागर द्वारा स्थापित राजेश पायलट लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। लाइब्रेरी स्थापना का यह कार्य टीम ग्राम पाठशाला नामक सामाजिक संगठन की प्रेरणा से किया गया।
आपको बता दें कि टीम ग्राम पाठशाला ने देश भर के प्रत्येक गांव में पुस्तकालय स्थापित करने का अभियान चला रखा है। ग्रेटर नोएडा तथा नोएडा क्षेत्र के गांवों से शुरू हुआ यह अभियान देश भर में फैल गया। इस अभियान के तहत अभी तक देश भर में 1650 पुस्तकालय स्थापित किए जा चुके हैं।
ग्रेटर नोएडा में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में टीम ग्राम पाठशाला के अनेक सदस्य मौजूद थे। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र से सही टीम ग्राम पाठशाला मिशन शुरू करने वाले इस मिशन के अगुवा लाल बहार की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के इस आयोजन में अपने मिशन का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि टीम ग्राम पाठशाला ने यह योजना बनाई है कि भारत को जल्दी ही पुस्कालयों का देश बनाया जाएगा। भारत के हर गांव, कस्बे तथा शहर में पुस्कालय स्थापित किए जाएंगे। इसी कार्यक्रम में प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तथा राजनेता राजकुमार भाटी ने एक बड़ा मुददा उठाया।
श्री भाटी ने कहा कि हमें अपने जिले में नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा बसाने पर गर्व है, किन्तु हमारे जिले में लोकतंत्र का दमन हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चौखम्बा राज की स्थापना की गई है। चौखम्बा राज में गांव पंचायत सबसे अहम अंग होता है। साजिश करके गौतमबुद्धनगर जिले में गांव पंचायत व्यवस्था खत्म कराई गई है। उन्होंने कहा कि हमने संकल्प किया है कि जिले में गांव पंचायत व्यवस्था को पुन: बहाल कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले के सभी संगठनों को एक साथ जोडक़र आंदोलन चलाया जाएगा।
ग्रेटर नोएडा के कार्यक्रम में अनेक हस्तियां हुई शामिल
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार नागर एडवोकेट ने की तथा बड़े ही अनोखे अंदाज में कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध लोक गायक ब्रहमपाल नागर ने किया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामशरण नागर एडवोकेट, चेतना मंच के संपादक आर.पी. रघुवंशी, राष्ट्रीय लोकदल के नेता अजीत सिंह दौला, वरिष्ठ पत्रकार आकाश नागर, प्रदीप भाटी, सामाजिक कार्यकर्ता महेश भाटी, ग्रेटर नोएडा इंजीनियरिंग कॉलेज (GNIT) के संचालक बी.एल. गुप्ता, प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता धर्म चंद तथा सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व पुलिस अफसर रमन पाल सिंह समेत अनेक गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा के अनेक लोग कलाकार भी उपस्थित थे। 
Greater Noida News से साभार



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मां की गोद से ऊंचाइयों तक — गिरिराज की आत्मकथा"

  मां की गोद से ऊंचाइयों तक  गिरिराज की आत्मकथा "मां की ही वह गोद है, जहां मानवता पले, अगर कहीं है जन्नत तो उसके आंचल के तले..."   यह पंक्ति मेरे जीवन का सार है — मेरी प्रेरणा, मेरा विश्वास और मेरी दिशा।   जब मैं पांच साल का था, तभी पिता जी — भंवरलाल गुर्जर — हमें छोड़कर चले गए। मां, मोती देवी, उस समय केवल 26 वर्ष की थीं। उस उम्र में जब जीवन शुरू होता है, उन्होंने अपना पूरा जीवन मेरे भविष्य के नाम कर दिया। मजदूरी करते हुए उन्होंने न केवल मुझे पाला, बल्कि यह यकीन भी दिलाया कि शिक्षा ही वह कुंजी है जो हर ताला खोल सकती है।   मां कहा करती थीं — "बेटा, गरीबी इंसान की हालत बदल सकती है, इरादा नहीं। मेहनत और ईमानदारी ही सबसे बड़ी पूंजी है।"  यह वाक्य मेरे जीवन का संबल बन गया।   लुहारा के सरकारी विद्यालय से मैंने पहली से आठवीं तक की पढ़ाई की। माध्यमिक शिक्षा मुंडिया से और उच्च माध्यमिक निवाई के राजकीय विद्यालय से प्राप्त की — जहां से मैंने 1994–95 में 12वीं कक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की। आगे की पढ़ाई जयपुर के राजस्थान कॉलेज से की, जहां 1...

દીપક પંડ્યા (ગાંધીનગર) - Updated 04.06.2026

મારી ભાવયાત્રા 64 નમસ્કાર … સ્નેહવંદન ! માનવ જીવનની આખીય દોડ પાછળ જો કોઈ એક જ આકાંક્ષા છુપાયેલી હોય, તો તે છે 'ખુશી'. સવારથી સાંજ સુધી માણસ જે કંઈ પણ કરે છે—પૈસા કમાય છે, સત્તા મેળવે છે, સંબંધો બાંધે છે—એ બધાની પાછળનો અંતિમ ઉદ્દેશ્ય માત્રને માત્ર સુખ અને આનંદની પ્રાપ્તિ જ હોય છે. પરંતુ આજના ભૌતિકવાદી યુગમાં માણસ ખુશીની વ્યાખ્યા ભૂલી ગયો છે. તે વિચારે છે કે મેળવવામાં, સંગ્રહ કરવામાં કે અન્ય પાસે અપેક્ષા રાખવામાં ખુશી છે. પણ સત્ય એનાથી તદ્દન વિપરીત છે. સાચી ખુશી આપવામાં છે, લેવા કે માંગવામાં નથી. આ સૃષ્ટિનો અપરંપાર નિયમ છે કે ખુશીની આપણે જેટલી લહાણી કરીશું, તેટલી જ તે આપણી પાસે વ્યાજ સાથે પાછી આવશે. જરા ઊંડાણથી વિચારીએ તો સમજાશે કે 'લેવું' અને 'માંગવું' એ ભિખારીપણું છે, જ્યારે 'આપવું' એ ખુદ અમીરી છે. જ્યારે આપણે કોઈની પાસે કંઈક માંગીએ છીએ, પછી ભલે તે વસ્તુ હોય, પ્રેમ હોય કે આદર હોય, ત્યારે આપણે આપણી જાતને ખાલી અનુભવીએ છીએ. માંગવામાં હંમેશા અપેક્ષા અને પરવશતા હોય છે. અને જ્યાં અપેક્ષાઓનો પહાડ હોય, ત્યાં ક્યારેય સાચો આનંદ હોઈ શકે નહીં. કારણ કે અપેક્ષા હંમેશા...

मन की बातें भाव भरी

🙏🌹🌹❤️❤️🙏 शुभ प्रभात जी🙏🌹❤️🙏 आपका दिन मंगलमय हो। ईश्वर आपकी हर मंगलकामना पूर्ण करें— वह जो हारे का सहारा है, जो टिमटिमाता जुगनू भी है और अथाह ऊर्जा से भरा तारा भी। जो घोर तिमिर में प्रकाश बनकर उभरता है, और उजाले में भी दिन को बहार देता है। वह जो आकार–निराकार दोनों रूपों में दुष्टों का संहारक है, जो दिशाहीन के लिए दिशासूचक यंत्र का पारा बन जाता है। जो निर्धन के दुःख–दरिद्रता का अंत है, और धनी के लिए पौ-बराहा। जिसके हम भी हैं और जो हमारा भी है। जो भूखे के लिए अन्न है और पशुओं के लिए चारा, जो पत्थर, पहाड़ और समूची धरा का आधार है। 🌹 वह सबका भला करें🌹 🙏🌹🌹❤️❤️🙏 आज का विचार मेरी पुस्तक “हृदय उद्गार” से एक कविता — सर्व धर्म समभाव छिन्न-भिन्न सा हृदय मेरा, मन में तूफानी कोलाहल है। सभ्यता के शिखर पर पहुँचकर, धर्म बना क्यों क्रूर दावानल है? भूमि वही, आकाश वही, तुझमें वही, मुझमें वही। एक-सा ही सबका आंचल है, धरती माँ का पावन आँचल है। रक्त-कोष में बहता एक ही बल है, कहीं केसरिया, कहीं हरित दल है। आब पियो या पानी पियो, जल तो आखिर एक ही जल है। यह कैसा आया भेद-रूपी पल है? भिन्न-भिन्न नामों म...