YouTube link 🔗 - https://youtu.be/F4MYLVWLbmg?si=Ym7okpUHrVJnunC9
प्रण और दृढ़ता के साथ लिए गए निर्णय सफलता अवश्य दिलाते हैं बालिका तान्या ने कक्षा बारह में तमाम विपरीत पारिवारिक परिस्थितियों के बावजूद अपने शिक्षण संस्थान को 95% अंकों के साथ विज्ञान वर्ग में टॉप करके यह सिद्ध कर दिया।
स्कूल को टॉप किया बालिका तान्या ने
आर के पुरम सेक्टर 5 में स्थित टीचर्स बुक बैंक से किताबें ले जाकर पढ़ने वाली होनहार बिटिया तान्या ने विषम परिस्थितियों के बावजूद सीबीएसई परीक्षा में 12वीं के विज्ञान वर्ग में 95% से अधिक लाकर अपना स्कूल टॉप किया। इस अवसर पर हर्षित बालिका तान्या ने बुक बैंक पर सभी को मिठाई खिलाकर बाँटी खुशियाँ। आर के पुरम की एक बस्ती में रहती है तान्या। बुक बैंक वाले लोकेश मास्टरजी द्वारा पढ़ाये गए कंप्यूटर साइंस विषय में बालिका तान्या ने प्राप्त किये हैं 97% अंक।








टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें