विषय
आइए जानते हैं आज के एक भ्रमण के विषय में, जो एक वृद्धाश्रम एवं गौशाला का था वहां का जायजा लेने के लिए। विवरण इस प्रकार है।
विवरण
आज वरिष्ठ नागरिक समाज की एक्जिक्युटिव कमेटी के सदस्य सर्वश्री गिरीश कुमार राघव (महामन्त्री), महिपाल सिंह (संयुक्त सचिव), लखी प्रसाद, आर.एस.नागर एवं कमल किशोर गुप्ता जी के साथ रामलाल वृद्धाश्रम एवं गौशाला, नॉलेज पार्क 2, ग्रेटर नोएडा, वहां रहने वाले निराश्रित बुजुर्गों की स्थिति को देखने व किस प्रकार हमारा समाज उनकी मदद कर सकता है, को जानने के उद्देश्य से गये।
वहाँ वृद्धाश्रम की देखरेख करने वाले दो युवा; सुश्री किया शर्मा व गोपाल शर्मा; मिले उन्होंने बहुत ही सम्मानित तरीके से वृद्धाश्रम का भ्रमण कराया! वहां रह रहे बयालीस निराश्रित बुजुर्गों से मिलवाया और किस प्रकार उनकी मदद की जा सकती है। उसके बारे में अतिथियों को विस्तार से अवगत कराया गया। उन सभी बुजुर्गों को हमसे व हमें उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। उन सब में एक बात कॉमन पाई कि उन सबको जिंदा रहते अपनी सारी सम्पत्ति अपने बच्चों के नाम कर देने का अफसोस हुआ। लगभग सभी बच्चों से प्रताडित होकर यहाँ रह रहे हैं। यह स्थिति समाज में हो रहे संस्कारों के क्षरण को इंगित करती है। ऐसे बुजुर्गों की मदद और समाज में बुजुर्गों के प्रति बच्चो में कर्तव्यबोध उत्पन्न करने की नितांत आवश्यकता है। हम लोगों द्वारा शीघ्र ही इस विषय को लेकर मंत्रणा की जाएगी कुछ उचित निदान निकालने के दृष्टिकोण से।
सूचना प्रेषक
श्री रमनपाल सिंह जी
प्रस्तोता





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें