सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एक अनथक प्रयास बालकों को तैयार करने का

भूमिका
साथियो! हसनपुर नगर के श्रीमती सुखदेवी इंटर कालेज में सोमवार को प्रधानाचार्य योजना के अंतर्गत हाईस्कूल की छात्रा को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया।  उसका विवरण आगे दिया जा रहा है।
पहल
दैनिक जागरण, हसनपुर : नगर के श्रीमती सुखदेवी इंटर कालेज में सोमवार को प्रधानाचार्य योजना के अंतर्गत हाईस्कूल की छात्रा को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया। प्रधानाचार्य परम सिंह ने हाईस्कूल की छात्रा शिया सैनी को पद सौंपा। बताया कि अब से पहले भी 16 छात्र-छात्राएं इस दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं।
प्रधानाचार्य के रूप में कार्य को देखते हुए छात्रा ने देर से स्कूल आने वाले बच्चों को कक्षा से बाहर घूमते हुए देखकर उनसे बात की और समय से स्कूल आने की नसीहत की। शिक्षकों को सुझाव दिया कि देर से आने व पाठ्य पुस्तकें लेकर नहीं आने वाले बच्चों को कक्षा से बाहर निकालने के बजाय कक्षा में ही बैठाकर समझाने पर जोर दिया। छात्रों की यूनिफार्म और उपस्थिति पर भी ध्यान दिया। वहीं कक्षा 11 तथा 12 के ब्लैक बोर्ड, कई कक्षाओं में पंखे व फर्नीचर की मरम्मत कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कक्षा से बाहर घूमने वाले बच्चों को प्यार से समझाना चाहिए। कुछ अध्यापक मानीटर की शिकायतों पर ध्यान नहीं देते उन्हें ध्यान देना चाहिए। प्रत्येक माह पीटीएम करने का भी विद्यालय को लाभ मिलता है। प्रधानाचार्य योजना पर और ध्यान देने की जरूरत बताई। कहा कि यह योजना विद्यालय के लिए वरदान साबित हो सकती है। अंत में प्रधानाचार्य परम सिंह ने छात्रा शिया सैनी के प्रधानाचार्य के रूप में कुशल संचालन की सराहना की तथा उनके सुझावों पर अमल करने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने अब तक प्रधानाचार्य के दायित्व का संचालन करने वाले सभी 17 विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अध्यापक व अध्यापिकाओं ने भी पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

अन्य समाचारपत्रों से




संकलनकर्ता 







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मां की गोद से ऊंचाइयों तक — गिरिराज की आत्मकथा"

  मां की गोद से ऊंचाइयों तक  गिरिराज की आत्मकथा "मां की ही वह गोद है, जहां मानवता पले, अगर कहीं है जन्नत तो उसके आंचल के तले..."   यह पंक्ति मेरे जीवन का सार है — मेरी प्रेरणा, मेरा विश्वास और मेरी दिशा।   जब मैं पांच साल का था, तभी पिता जी — भंवरलाल गुर्जर — हमें छोड़कर चले गए। मां, मोती देवी, उस समय केवल 26 वर्ष की थीं। उस उम्र में जब जीवन शुरू होता है, उन्होंने अपना पूरा जीवन मेरे भविष्य के नाम कर दिया। मजदूरी करते हुए उन्होंने न केवल मुझे पाला, बल्कि यह यकीन भी दिलाया कि शिक्षा ही वह कुंजी है जो हर ताला खोल सकती है।   मां कहा करती थीं — "बेटा, गरीबी इंसान की हालत बदल सकती है, इरादा नहीं। मेहनत और ईमानदारी ही सबसे बड़ी पूंजी है।"  यह वाक्य मेरे जीवन का संबल बन गया।   लुहारा के सरकारी विद्यालय से मैंने पहली से आठवीं तक की पढ़ाई की। माध्यमिक शिक्षा मुंडिया से और उच्च माध्यमिक निवाई के राजकीय विद्यालय से प्राप्त की — जहां से मैंने 1994–95 में 12वीं कक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की। आगे की पढ़ाई जयपुर के राजस्थान कॉलेज से की, जहां 1...

દીપક પંડ્યા (ગાંધીનગર) - Updated 04.06.2026

મારી ભાવયાત્રા 64 નમસ્કાર … સ્નેહવંદન ! માનવ જીવનની આખીય દોડ પાછળ જો કોઈ એક જ આકાંક્ષા છુપાયેલી હોય, તો તે છે 'ખુશી'. સવારથી સાંજ સુધી માણસ જે કંઈ પણ કરે છે—પૈસા કમાય છે, સત્તા મેળવે છે, સંબંધો બાંધે છે—એ બધાની પાછળનો અંતિમ ઉદ્દેશ્ય માત્રને માત્ર સુખ અને આનંદની પ્રાપ્તિ જ હોય છે. પરંતુ આજના ભૌતિકવાદી યુગમાં માણસ ખુશીની વ્યાખ્યા ભૂલી ગયો છે. તે વિચારે છે કે મેળવવામાં, સંગ્રહ કરવામાં કે અન્ય પાસે અપેક્ષા રાખવામાં ખુશી છે. પણ સત્ય એનાથી તદ્દન વિપરીત છે. સાચી ખુશી આપવામાં છે, લેવા કે માંગવામાં નથી. આ સૃષ્ટિનો અપરંપાર નિયમ છે કે ખુશીની આપણે જેટલી લહાણી કરીશું, તેટલી જ તે આપણી પાસે વ્યાજ સાથે પાછી આવશે. જરા ઊંડાણથી વિચારીએ તો સમજાશે કે 'લેવું' અને 'માંગવું' એ ભિખારીપણું છે, જ્યારે 'આપવું' એ ખુદ અમીરી છે. જ્યારે આપણે કોઈની પાસે કંઈક માંગીએ છીએ, પછી ભલે તે વસ્તુ હોય, પ્રેમ હોય કે આદર હોય, ત્યારે આપણે આપણી જાતને ખાલી અનુભવીએ છીએ. માંગવામાં હંમેશા અપેક્ષા અને પરવશતા હોય છે. અને જ્યાં અપેક્ષાઓનો પહાડ હોય, ત્યાં ક્યારેય સાચો આનંદ હોઈ શકે નહીં. કારણ કે અપેક્ષા હંમેશા...

मन की बातें भाव भरी

🙏🌹🌹❤️❤️🙏 शुभ प्रभात जी🙏🌹❤️🙏 आपका दिन मंगलमय हो। ईश्वर आपकी हर मंगलकामना पूर्ण करें— वह जो हारे का सहारा है, जो टिमटिमाता जुगनू भी है और अथाह ऊर्जा से भरा तारा भी। जो घोर तिमिर में प्रकाश बनकर उभरता है, और उजाले में भी दिन को बहार देता है। वह जो आकार–निराकार दोनों रूपों में दुष्टों का संहारक है, जो दिशाहीन के लिए दिशासूचक यंत्र का पारा बन जाता है। जो निर्धन के दुःख–दरिद्रता का अंत है, और धनी के लिए पौ-बराहा। जिसके हम भी हैं और जो हमारा भी है। जो भूखे के लिए अन्न है और पशुओं के लिए चारा, जो पत्थर, पहाड़ और समूची धरा का आधार है। 🌹 वह सबका भला करें🌹 🙏🌹🌹❤️❤️🙏 आज का विचार मेरी पुस्तक “हृदय उद्गार” से एक कविता — सर्व धर्म समभाव छिन्न-भिन्न सा हृदय मेरा, मन में तूफानी कोलाहल है। सभ्यता के शिखर पर पहुँचकर, धर्म बना क्यों क्रूर दावानल है? भूमि वही, आकाश वही, तुझमें वही, मुझमें वही। एक-सा ही सबका आंचल है, धरती माँ का पावन आँचल है। रक्त-कोष में बहता एक ही बल है, कहीं केसरिया, कहीं हरित दल है। आब पियो या पानी पियो, जल तो आखिर एक ही जल है। यह कैसा आया भेद-रूपी पल है? भिन्न-भिन्न नामों म...