साथियो! सामाजिक महत्व के कार्यकलापों को हम अपने ब्लॉग अंतर्संबंध के माध्यम से अधिकतम लोगों तक पहुंचाने के लिए कृतसंकल्पित हैं। तो आज देहरादून में हुई एक मासिक काव्य गोष्ठी का विवरण आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं। हमारा यह अनथक प्रयास है कि किसी भी पाठ्य में त्रुटियों पर अंकुश लग सके। कार्यक्रम विवरण आपके सामने है। आपसे आग्रह है कि अपने विचारों से अवगत अवश्य कराएं।
🌹जय माँ वीणापाणि🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏
'राष्ट्रीय कवि संगम' देहरादून महानगर की महिला व पुरुष इकाइयों ने संयुक्त रूप से आज 19. मई 2024 को मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। यह गोष्ठी संगठन के प्रान्तीय महामंत्री आदरणीय श्रीकांत श्री व क्षेत्रीय महामंत्री महिमा श्री के सौजन्य से उनके निवास स्थान पर आयोजित की गई। गोष्ठी विशेष रूप से "माँ" विषय पर आधारित रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कवि संगम के संरक्षक आदरणीय कृष्णदत्त शर्मा जी रहे। विशिष्ट अतिथि श्री अशोक शर्मा जी व श्रीनगर से पधारे प्रसिद्ध व्यंग्यकार श्री नीरज नैथानी जी से मंच सुशोभित रहा।
भारतीय परम्परानुसार सर्वप्रथम माँ सरस्वती के श्री चरणों में दीप प्रज्ज्वलित किया गया। उसके उपरांत सरस्वती वंदना का वाचन राष्ट्रीय कवि संगम की क्षेत्रीय महामंत्री श्रीमती महिमा श्री के मधुर कंठ द्वारा किया गया।
राष्ट्रीय कवि संगम महानगर की इस काव्य गोष्ठी का संचालन 'राष्ट्रीय कवि संगम' महिला इकाई की गढवाल महामंत्री श्रीमती कविता बिष्ट 'नेह' जी के द्वारा किया गया।
गोष्ठी में देहरादून शहर व बाहर से आये हुए प्रसिद्ध गीतकार, साहित्यकार, गज़लकार, व्यंगकार,मशहूर शायरों ने महफ़िल को चार चाँद लगाकर रौशन कर दिया। मेरठ व हापुड़ से आये कवियों में सौरभ राणा जी, कपिलवीर सिंह जी व डाॅ.अमित नमदड़ी जी ने माँ पर मार्मिक, हृदयस्पर्शी, आधुनिकीकरण को दर्शाती रचनाओं का वाचन करके माहौल को एक नया मोड़ देकर गोष्ठी को अनंत ऊँचाई पर पहुँचा दिया।
काव्य गोष्ठी में सभी कवि व कवयित्रियों ने सुंदर गीत, ग़ज़ल, नज़्म और कविताएं सुनाईं।
गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष आ. अनिल अग्रवाल जी, राष्ट्रीय कवि संगम की प्रांतीय उपाध्यक्ष डाॅ. इन्दु अग्रवाल जी, हमारे प्रेरणास्रोत संरक्षक महान साहित्यकार आदरणीय श्री असीम शुक्ल जी, प्रो.डाॅ. रामविनय सिंह जी व ख्यातिप्राप्त महान गीतकार श्री शिवमोहन जी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
हम सब उनका आभार व्यक्त करते हैं। सभी की सुंदर रचनाओं से काव्य सभा नई उमंग से सराबोर हुई।राष्ट्रीय कवि संगम की अध्यक्ष श्रीमती मीरा नवेली जी, श्री अशोक शर्मा जी, प्रांतीय महामंत्री ओज कवि श्रीकांत श्री जी, क्षेत्रीय महामंत्री श्रीमती महिमा श्री जी, ओजकवि श्री जसवीर हलधर जी, आ. सतेन्द्र शर्मा 'तरंग' जी , , श्रीमती नीरू नैय्यर 'निलोफर' जी, श्रीमती शोभा पाराशर जी, श्रीमती स्वाति गर्ग ,डाॅ0उषा झा व उनके हमसफर डाॅ0एस.के.झा जी',वरिष्ठ साहित्यकार महेश्वरी कनेरी जी,रेनू जी,राजरानी जी,प्रसिद्ध कवि अरुण भट्ट जी,मशहूर शायर अंबर खरबंदा जी,शादाब अली मशहदी जी,नरेन्द्र दीक्षित जी,अजय मोहन सिंह जी व उनकी संगिनी नीरजा जी की उपस्थिति से गोष्ठी शोभायमान रही ।
'काव्य गोष्ठी आनन्दमय हो गई। सभी ने बहुत सुन्दर काव्य पाठ किया।
सभी की प्रस्तुतियां बहुत उत्कृष्ट रहीं। करतल ध्वनि से पटल में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।
तत्पश्चात आत्मीयता से सजाये गये भोजन का सभी ने रसास्वादन किया।इसके लिए राष्ट्रीय कवि संगम की पूरी टीम आदरणीय श्रीकांत जी व महिमा जी का हृदयतल से आभार व्यक्त करते हैं।आपको हार्दिक बधाई व धन्यवाद।
सभी रचनाकारों को उत्तम काव्यपाठ हेतु स्नेह तथा शुभकामनायें। मीरा नवेली जी के अध्यक्षीय उद्बोधन तथा काव्य पाठ के पश्चात, मुख्य अतिथि के उद्बोधन से गोष्ठी को पूर्णता प्रदान की गई।
सफल एवं सुंदर आयोजन हेतु सभी कवि एवं कवयित्रियों को हार्दिक बधाई तथा अनन्त शुभकामनाएं।💐🙏💐
शोभा पाराशर महामंत्री
क्षमा कौशिक महामंत्री
गार्गी मिश्रा संगठन मंत्री
'राष्ट्रीय कवि संगम' महिला इकाई महानगर देहरादून, उत्तराखंड की तरफ से आप सभी का हार्दिक आभार व सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं 💐 💐 🙏🏼🙏🏼






















































टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें