गतिविधि
साहित्य मंच टोडारायसिंह जिला केकड़ी के तत्वावधान में लोकसभा चुनाव 26 अप्रैल, 2024 स्वीप गतिविधि के अन्तर्गत पाती मुहिम के प्रणेता डॉक्टर सूरज सिंह नेगी, वरिष्ठ साहित्यकार एवं प्रशासनिक अधिकारी, जयपुर के प्रयास से गत वर्ष से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु स्कूली विद्यार्थियों से, 'मत देना मेरा अधिकार तो क्यूँ करूं इससे इनकार' प्रतियोगिता के तहत पत्र लेखन कार्य आयोजित किया गया।
प्रतिभागी विवरण
इस प्रतियोगिता में लगभग 98000 बाल प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। निर्णायकों की टीम ने पत्रों का मूल्यांकन कर 151 पत्रों को चयनित किया। चयनित पत्रों पर आधारित पुस्तक 'बच्चों की पाती मतदाताओं के नाम' शीर्षक से प्रकाशित हुई। उक्त पुस्तक में परी जैन, कक्षा 10 श्री दिगम्बर जैन सन्मति सागर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टोडारायसिंह की छात्रा का पत्र प्रकाशित हुआ। आज साहित्य मंच के प्रयास से इनके आवास पर जाकर परिवार के समक्ष छात्रा परी जैन को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। परिवार के सभी सदस्यों ने पुस्तक में प्रकाशित पत्र को देखकर आश्चर्य व्यक्त किया। साथ ही नेगी साहब के प्रयास की सराहना भी की। इसके बाद छात्रा द्वारा अपने पत्र का वाचन कर मौजूद मतदाताओं को मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्रा के दादाजी श्री बसन्त लाल जैन, दादीजी श्रीमती प्रेम देवी, नानाजी श्री पानमल जैन, पिताजी श्री लोकेश कुमार जैन, माताजी श्रीमती अंजना जैन, जम्बू कुमार जैन, सन्मति जैन, आशिका जैन, अवनी जैन, भैया पर्व जैन एवं साहित्य मंच के राजेन्द्र प्रसाद विजयवर्गीय, शिवराज कुर्मी, कवि दिनेश कुमार जैन, सुधीर चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
संबंधित छायाचित्र





True. The must be used for the development of the country.one must read the manifestos of different political parties and then decide where to vote.
जवाब देंहटाएं