अवसर
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा उनियारा द्वारा संत सुंदरदास धर्मशाला उनियारा में भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर सत्र 2023-24 में ब्लॉक उनियारा में नवनियुक्त शिक्षकों का सम्मान व होली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक उनियारा में पदस्थापित नवनियुक्त पचास शिक्षकों का माल्यार्पण, दुपट्टा व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसकी अध्यक्षता शिक्षक संघ ने की। श्री मोहरसिंह ने जिला पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित सदस्यों को संगठन की रीति नीति से अवगत करवाया। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री हरिराम जी ने भी संगठन के कार्यों की सराहना की व शिक्षकों की वाजिब मांगों के लिए पूर्ण सहयोग करने का विश्वास दिलाया।जिलाध्यक्ष श्री दिनेश चन्द्र जी ने अपने संबोधन में प्रत्येक शिक्षक को उनके अधिकारों के साथ साथ कर्तव्य का भी निष्ठा के साथ करने का भान करवाया। साथ ही देश सेवा के बच्चों में नैतिक गुणों के विकास पर काम करने का आह्वान किया।
अध्यक्षीय संबोधन
उपशाखा अध्यक्ष श्री हंसराज हंस बनैठा ने संगठन के अपने चार वर्षीय कार्यकाल की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
"अनुभवी और नवागत शिक्षकों की उपस्थिति में इस संक्षिप्त सम्मान कार्यक्रम में आप सभी का स्वागत है। इसमें हम अपने शिक्षकों के शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण और योगदान का जश्न मनाते हैं। आज, हमें क्षेत्र के नवागत शिक्षकों को सम्मानित करने का सौभाग्य मिला है। यह प्रोग्राम वर्षों से हमारा मार्गदर्शन कर रहे और हमारे उन नवागत शिक्षकों, जो नए दृष्टिकोण और उत्साह लेकर आए हैं, का एक अद्भुत संगम है। हमारे नवागत शिक्षक हमारे विद्यालयों में नई ऊर्जा और विचार लाए हैं।
सभी उपस्थितजन इस अद्भुत कार्यक्रम का हिस्सा बनकर रोमांचित हैं। हम सबको यहाँ जो मौलिक समर्थन और प्रोत्साहन मिला है, वह असाधारण है। यह समय सभी शिक्षकों, अनुभवी और नवागत दोनों के लिए महत्वपूर्ण है कि वे एक साथ प्रयास करें और युवा दिमागों को आकार देने के लिए समर्पित भाव, कड़ी मेहनत और जुनून के साथ काम करें।"
उपस्थितजन
कार्यक्रम में गिरधारी गगरानी, राकेश शर्मा, रामस्वरूप सैनी, बनवारी सैनी, शंकुतला शर्मा (उनियारा), बालकिशन शर्मा, बृजेश शर्मा, चेतन कुमार, बृजमोहन सैनी, विशाल स्वामी, ओमप्रकाश चौपदार, राजेन्द्र सिंह, मनोज सिंह,सुरजमल कीर, देवराज सिंह, आशाराम मीना, गिर्राज गुर्जर सुंथडा, गोवर्धन जी, घनश्याम जी, सतीश कुमार शर्मा, उपशाखा कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार जैन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रतिनिधि श्री महावीर प्रसाद शर्मा ने किया । अंत में तहसील मंत्री श्री राजेन्द्र सिंह गौड़ ने सभी उपस्थित सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संगठन के आगामी कार्यक्रमों में पूर्ण सहभागिता निभाने की अपील की।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें