समाज के ही प्रेरणादायक दसवीं में अनुत्तीर्ण होने के बाद भी हिम्मत न हार के आईआरएस अधिकारी बने। ये हैं श्री ईश्वरलाल जी। अब उन ही के प्रेरणत्व में रविवार दिनांक 14 अप्रैल, 2024 को सायं सात बजे यूपीएससी/आरएएस की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए लाइव सेमिनार आयोजित की जाएगी।
इंदौर की एक स्वयंसेवी संस्था समाज को शिक्षित करने, उसका मार्गदर्शन करने एवं समाज के बच्चों की काउंसलिंग करने हेतु समय समय पर कार्यक्रम आयोजित कराती है। इसी कड़ी में एक प्रेरणादायी कहानी हकीकत में ईश्वरलाल जी की है जिन्होंने सेकेंडरी स्कूल परीक्षा (कक्षा दसवीं) में अनुत्तीर्ण होने के बाद भी हिम्मत नही हारी। सीनियर हायर सेकेंडरी (कक्षा बारहवीं) में 68%, प्राइवेट से बी.ए. और सिविल सर्विसेज एग्जाम में तीन बार विफल होने के बाद भी हार नहीं मानी और चौथे प्रयास में यू.पी.एस.सी. में ऑल इंडिया 644वीं रैंक एवम आर.ए.एस. में 22वीं रैंक हासिल करने वाले ईश्वर लाल जी की कहानी हर किसी के लिए प्रेरकीय है।
अब यह प्रेरणा यूपीएससी/आरएएस परीक्षा की तैयारी में व्यस्त छात्रों को आईआरएस ईश्वरलाल जी 14 अप्रैल 2024 रविवार की शाम 7.00 बजे आनलाइन गूगल मीट द्वारा मार्गदर्शन देंगे। इस कार्यक्रम के कोआर्डिनेटर डॉक्टर आर सी गुर्जर जीएसआईटीएस इंदौर करेंगे।
जो छात्र इस सेमिनार में सम्मिलित होना चाहते हैं वो मोबाइल नम्बर 9826038175 पर सम्पर्क कर उस ऑनलाइन कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु अपनी सहमति दे सकते हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें