शिक्षा के क्षेत्र में जरूरी कदम उठाने वाला हो जनप्रतिनिधि
संभल
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी प्रत्याशी जोर आजमाइश में लगे हैं। जरूरत इस बात की है कि एक ऐसा प्रत्याशी चुना जाए जो शिक्षा जगत में व्याप्त कठिनाइयों अथवा विसंगतियों को दूर करने का यथासंभव प्रयास करे। प्राथमिक शिक्षा की बात करें तो आज शिक्षक को दिन-भर कई प्रकार के ऑनलाइन कार्य करने पड़ते हैं। इससे शिक्षण कार्य पर वह पूरा ध्यान नहीं दे पाता है। इसके लिए हर विद्यालय में एक शिक्षणेतर कर्मचारी अलग से नियुक्त होना चाहिए। हमें आज जरूरत ऐसे प्रत्याशी की है जो शिक्षा जगत की इन खामियों और समस्याओं को शासन के समक्ष जोरदार तरीके से उठा सके और उनका समाधान कराने में सहयोगी बने। आइए संकल्प लें कि जात-पात और अन्य भेदभाव से दूर रहकर एक स्वच्छ छवि वाले, सुशिक्षित व कर्मठ प्रत्याशी का हम निर्वाचन करेंगे।
यतीन्द्र सिंह
प्रधानाचार्य
मनोकामना इंटर कॉलेज
संभल

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें