अवसर
साहित्य मंच टोडारायसिंह के तत्वावधान में 'बच्चों की पाती मतदाताओं के नाम' शीर्षक से पुस्तक में प्रकाशित पत्र क्रमांक 111
पत्र वाचन
छात्रा रेणु टेलर के पत्र का वाचन स्वयं के द्वारा अपने रिश्तेदारों एवं आसपडोस के लोगों के समक्ष सुनाकर आने वाले लोकसभा चुनाव 26 अप्रैल 2024 के दिन अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए जागरूक किया।
"आने वाले लोकसभा चुनाव में अपने आस पास के मतदाताओं से शतप्रतिशत मतदान करवाने का भरोसा दिया हैं।"
इनकी दादी को पुस्तक में रेणु टेलर के पत्र प्रकाशित होने की जानकारी पर अत्यधिक खुशी जाहिर की है। अपनी पौत्री को शुभकामनाएं एवं बधाई दहमारे घर में पहली बार किसी बेटी का पहला पत्र पुस्तक में प्रकाशित हुआ है। कार्यक्रम के दौरान इनके विद्यालय के संस्था निदेशक राजेन्द्र प्रसाद जैन, शिवराज कुर्मी, पिता जयप्रकाश टेलर, माता सुनीता देवी, दादी गीता देवी, बहिन वन्दना, भाई योगेश टेलर, उदित टेलर, सत्यनारायण, आशा देवी, पडोसी कमला देवी सोनी, अजय सैनी, राहुल सैनी आदि मौजूद रहे।





बहुत अच्छा लगा।रेणु का पत्र निश्चित रूप से मतदान जागरूकता अभियान में मील का पत्थर साबित होगा जी।
जवाब देंहटाएं