अवसर
दादू पर्यावरण संस्थान, रानीपुरा (टोंक) एवं साहित्य मंच टोडारायसिंह के तत्वावधान में विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन नगर पालिका सभागार- टोडारायसिंह में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुधाकर मिश्रा, सेवानिवृत्त प्रोफेसर- जयपुर, अति विशिष्ट अतिथि देवेंद्र भारद्वाज, सेवानिवृत्त जिला वन अधिकारी, विशिष्ट अतिथि पुरुषोत्तम शर्मा, महावीर मीणा, राजेन्द्र प्रसाद विजयवर्गीय रहे।
कार्यक्रम विवरण
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे को तिलक वन्दन कर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद छात्रा सृष्टि ने 'प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ' स्लोगन को लेकर प्रेरणादायी भाषण दिया। इसके अतिरिक्त मो. दानिश और गौरव सोनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वैभव विजयवर्गीय एवं पर्व जैन ने विश्व पृथ्वी दिवस पर आधारित पोस्टर बनाये। नूर मोहम्मद की टीम ने कठपुतली के माध्यम से पर्यावरण बचाओ पर प्रेरणादायी संदेश दिया।
मुख्य अतिथि सुधाकर मिश्रा ने बताया कि "हमें 365 दिन ही पर्यावरण संरक्षण करना चाहिए। प्लास्टिक को उपयोग में कम लेने के लिए भी उन्होंने प्रेरित किया। तत्पश्चात विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
प्रतिभागी
कार्यक्रम में साहित्य मंच के शिवराज कुर्मी, आशीष विजयवर्गीय, प्रेम चन्द सैनी, गिरिनार झंडा, भगवान् जाट, गीता देवी, चंदा देवी एवं स्कूली विद्यार्थी मौजूद रहे। प्रतिभागियों को कापी, पेन देकर पुरस्कृत किया गया। मंच संचालन कवि दिनेश कुमार जैन ने किया।
प्रस्तुति शब्दशिल्प




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें