अभियान
सृजक
विवरण
समूह के सभी सुधिजनों को हार्दिक बधाई व शुभ कामना।
'पाती अपनों को' मुहिम की एक और सफलता।
पाती परिवार में पंद्रहवीं पुस्तक के रूप में कल ही प्रकाशन के पश्चात पुस्तकें प्राप्त हुई हैं।
हर्ष का विषय यह है कि इस प्रतियोगिता पहल ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं।
अकेले टोंक जिले में ही 98000 स्कूली बच्चों ने अपने परिजनों को मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु पत्र लिखे। न केवल पत्र लिखे अपितु उन पत्रों को परिजनों तक पहुंचाया भी।
मूल्यांकन के लिए कुल 25000 पत्र प्राप्त हुए। मूल्यांकन के पश्चात कुल 151 पत्र पुस्तक में प्रकाशन योग्य पाए जाने के उपरान्त पुस्तक का प्रकाशन हुआ है।
पाती परिवार आदरणीय रेखा शर्मा जी, बूंदी के प्रति आभार व्यक्त करता है।
जिनके आर्थिक सहयोग से इस पुस्तक का प्रकाशन हुआ है।
जल्द ही पुस्तक का ऑनलाइन विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
हालिया संकलन
सूचना प्रदाता
प्रस्तुति





बेहतरीन
जवाब देंहटाएं