आह्वान
"सब लोकतंत्र की रखो शान।
शत प्रतिशत करो मतदान।।"
सम्मानित मित्रो! आज नोएडा से अपने गाँव सिसौना आकर बिजनौर लोकसभा संसदीय सीट पर लोकतंत्र की मजबूती के लिये परिवार सहित सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी रमनपाल सिंह ने मतदान किया। उन्होंने सभी मित्रो से अनुरोध भी किया है कि राष्ट्र की रक्षा व सेवा के लिए सब लोग बॉर्डर पर जाकर तो नहीं डट सकते, किन्तु वोट डालने पोलिंग बूथ पर तो जा ही सकते है। यदि आप के पास कोई जवाब नहीं है तो अपने बारे मे मन्थन कर लें कि आप किस श्रेणी में हैं!
उन्होंने मतदाताओं को प्रेरित करने के ध्येय से निम्न कविता की रचना कर मतदाताओं को उत्साहित करने का प्रयास किया।
वोट करेंगे मिलकर सारे, और मतदान बढ़ाएंगे।
वोट डालकर आयेंगे, तो मनमाफिक नेता पाएंगे।।
वोट करेंगे मिलकर-----------
पांच वर्ष में नेता चुनने का स्वर्णिम अवसर आता है।
आपको सहमत करने नेता आपके घर आता है।।
प्रण करो डालेंगे वोट, परिणाम स्वर्णिम लाएंगे।।।
वोट करेंगे मिलकर-----------
मत लेने को अक्सर ही हर दांव चलाया जाता है।
जाति, धर्म, रियायतों का जाल बिछाया जाता है।।
इन बातो से ऊपर उठकर, राष्ट्र धर्म अपनाएंगे।।।
वोट करेंगे मिलकर----------
व्यक्ति, जाति, धर्म गौण है, देश ही पहले आता है।
देश पाए मजबूती तो हर कोई ताकत पाता है।।
वोट की ताकत से भारत को मजबूत बनाएंगे।।।
वोट करेंगे मिलकर-----------
खुद पर करो भरोसा उससे देश भरोसा पाता है।
कुशल ड्राइवर गाडी को मंजिल पर ले जाता है।।
कुशल राजनेता चुनकर, देश का मान बढ़ाएंगे।।।
वोट करेंगे मिलकर-----------
रमन 'सिसौनवी', नोएडा
एक खबर राजस्थान से
साहित्य मंच टोडारायसिंह द्वारा लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु, बच्चों की पाती मतदाताओं के नाम, पुस्तक से स्वयं के पत्र का वाचन करती कक्षा 10 की छात्रा अवनी गौतम, जो श्री दिगम्बर जैन सन्मति सागर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टोडारायसिंह में अध्ययनरत है। कार्यक्रम में जगदीश शर्मा, पार्वती देवी, अनिल शर्मा, विष्णु देवी, सुनील भारत, लादूराम दरोगा, देवराज सिंह एवं साहित्य मंच के सदस्यगण मौजूद रहे।















बहुत बधाई सहाब को। शानदार सृजन।
जवाब देंहटाएं