हमारा जीवन खिल उठता है यदि हम उसको व्यवस्थित तरीके से रेगुलेट करके अपने व्यक्तित्व को सजाते, संवारते और विकसित करते हैं। यहां पर दर्शाए नेताजी प्रेम सिंह यदि समस्त समाजों में जाने जाते हैं तो अपने व्यक्तित्व ही के कारण। समाज में विविध प्रकार की अनंत गतिविधियों में से अधिकांश में वे प्रतिभाग करते मिलेंगे। इतना ही नहीं घर से निकलते ही उनके संपर्क के लोगों से मुलाकात का उनका दौर आरंभ हो जाता है। दिलचस्प यह है कि वे कभी भी अपने काम को वरीयता क्रम में निम्न स्थान नहीं देते जिसके परिणामस्वरूप काम की ओर से और उस से होने वाली आय की ओर से वे निश्चिंत रहते हैं।
समाज में अपनी सक्रियता ही के कारण उनको 'नेताजी' संबोधन दिया गया है, जबकि वे सक्रिय राजनीति में नहीं हैं लेकिन अव्वल कोटि के समाजसेवी अवश्य हैं। आज जिस दिन ये सूचनाएं अपलोड की जा रही हैं उसी दिन उनके व्यक्तित्व के आकर्षण ही के कारण कोरिया की युवतियों ने उनको रोका और उनके साथ फोटो खिंचाए। आप भी आनंद लें इस शख्सियत से रूबरू होकर। कोरिया और भारतीयों के मिश्रित इस समूह ने प्रेम सिंह की मूंछों की तारीफ करते हुए ये फोटो खिंचवाए।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें