साथियो! दैनिक अमर उजाला के विविध संस्करणों की एकरूपता समाज के बड़े वर्ग को न केवल आकर्षित करती है बल्कि उसका अनुसरण करने को प्राकृतिक तरीके से बाध्य भी। कैरियर को लेकर एक प्रश्न इस समाचार पत्र में एजुकेशन एंड कैरियर मंच पर एक पाठक के द्वारा पूछा गया तो देखें कि पाठक ने क्या पूछा और उसको क्या जवाब मिला -
परामर्शदाता श्री रमेशचंद्र पाठक जी (कॅरिअर एक्सपर्ट) ने परामर्श दिया कि सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने के उपरांत आप रेलवे सहित दूसरे सरकारी विभागों में नौकरियों अथवा प्राइवेट सेक्टर में जूनियर इंजीनियर पद के लिए आवेदन कर सकते थे। आप सरकारी विभागों में लिपिक, प्रशिक्षु तकनीशियन, पर्यवेक्षक के पद पर आवेदन कर सकते थे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण, ओएनजीसी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड, डीआरडीओ, पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग, राज्य विद्युत बोर्ड, एनटीपीसी लिमिटेड, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड़, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन आदि क्षेत्र सहित निजी क्षेत्र में अवसर तलाश सकते थे।
और! अब आप बीए के उपरांत एसएससी, बैंकिंग, पुलिस सेवा आदि कई सरकारी परीक्षाओं में सम्मिलित हो सकते हैं। और! यदि पढ़ने और पढ़ाने में दिलचस्पी है, तो आगे बीएड भी कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें