अवश्य करें मतदान
हम पढ़े लिखे जब कहलाए,
करें अवश्य अपना मतदान।
दुनिया में लोकतंत्र सबसे बड़ा,
करना है हमें इसका सम्मान।
पांच वर्ष में आता है,
ऐसा अवसर एक बार।
शत-प्रतिशत हो मतदान,
जिससे सजे दिल्ली दरबार।
ले परिवार अपना अपने साथ,
करेंगे मतदान हम हाथोंहाथ।
लोकतंत्र का आया महान पर्व,
मजबूत लोकतंत्र पर करें गर्व।
हर बूथ पर हो पुरा मतदान,
जब बढ़ेगी लोकतंत्र की शान।
हंसराज हंस करे यह अर्ज,
26 अप्रैल को निभाना फर्ज।
हंसराज हंस
बनैठा, टोंक (राजस्थान)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें