हसनपुर (अमरोहा)!
नगर स्थित श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज में सत्र 2023-24 का गृह परीक्षा का परीक्षाफल घोषित किया गया। इस दौरान परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता भागेश्वर प्रसाद अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि 100 वर्ष से अधिक आयु के वयोवृद्ध सेवानिवृत्त कृषि प्रसार अध्यापक पतराम सिंह रहे। परीक्षा परिणाम में कक्षा छह से प्रथम स्थान पर कु. तनिष्का, द्वितीय स्थान पर कु. अदीबा तथा तृतीय स्थान पर कु. माधुरी रहीं। कक्षा सात में प्रथम स्थान पर शौर्य आनंद, द्वितीय स्थान अक्षय कुमार एवं तृतीय स्थान कु. सेजल रानी ने प्राप्त किया। कक्षा आठ में प्रथम स्थान कु० अक्सरा, द्वितीय स्थान मोहम्मद जैद तथा तृतीय स्थान कु. राहेमीन ने प्राप्त किया। कक्षा नौ में प्रथम स्थान कु. श्रियांशी गौड़, द्वितीय स्थान कु. इल्मा और तृतीय स्थान कु. पूर्वी अग्रवाल ने प्राप्त किया। कक्षा ग्यारह में प्रथम स्थान उमेश कुमार, द्वितीय स्थान कु० कशिश और तृतीय स्थान कु० तनु चौहान ने प्राप्त किया। प्रधानाचार्य परम सिंह ने बताया कि इस सत्र में कुल 1504 विद्यार्थियों ने गृह परीक्षा दी, जिनमें से 1363 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षाफल 90.63 प्रतिशत रहा। इस दौरान छात्र-छात्राओं को परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरित किए गए। परीक्षाफल एवं पुरस्कार पाकर छात्र- छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। परीक्षाफल की घोषणा प्रधानाचार्य परम सिंह द्वारा की गई।
पवन प्रजापति (आर्यावर्त केसरी)।










टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें