कोई भी प्रतिनिधिमंडल किसी से भी सामान्य या फिर विशिष्ट मुद्दों पर चर्चा करने को, मनोभावों को जानने को, सूचनाएँ साझा करने को या फिर गुणवत्ता के कसौटी निर्माण को लेकर जनमानस से मिल सकता है। अंतर्संबंधों को विकसित करने के दृष्टिकोण से ऐसे प्रयास अक्सर समाज में प्रयोग रूप में किए जाते रहे हैं।
मेरठ के लोकप्रिय शिक्षण संस्थान राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, नूरनगर, लिसाड़ी रोड के द्वारा भी ऐसा ही एक प्रयास शिक्षण संस्थान का शिक्षण सत्र आरंभ होने से पूर्व किया गया। इसको ध्यान में रखकर शिक्षण संस्थान के द्वारा यह सूचना प्रसारित की गई कि 1 अप्रैल 2024 से राष्ट्रीय इंटर कॉलेज नूरनगर, लिसाड़ी रोड मेरठ का नया शैक्षिक सत्र प्रारंभ हो रहा है। अतः 31 मार्च तक शिक्षकों की एक टीम द्वारा घर घर जाकर नए प्रवेश और पाठ्यक्रम संबंधी जानकारी अभिभावकों को दी जा रही है।
वहीं हमारे शिक्षण संस्थान की एक अन्य टीम अपने विद्यालय के प्रत्येक बच्चे के घर जाकर यह निरीक्षण करने का प्रयास कर रही है कि किस तरह से बच्चे अपने घर पर पढ़ाई करते हैं और माता-पिता उनकी पढ़ाई से कितने संतुष्ट और उनकी कितनी मदद करते हैं।
अपने इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कल और आज विद्यालय की सर्वे टीमें नूरनगर, लिसाड़ी, बाजोट, फतेहुल्लापुर और एकता कालोनी आदि में थीं ।
आज टीचर्स की सर्वे कर अंतर्संबंध विकसित कर रही ये टीमें माधवपुरम, एरा कॉलोनी तथा सरस्वती लोक में पहुंचेंगी। सभी सुधी अभिभावकों से अनुरोध कि वे कल सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक अपनी समस्याओं और सुझाव हेतु घर पर ही उपलब्ध रहेंl
इस अंतर्संबंध आधारित प्रयास का चित्रीय विवरण को इस ब्लॉग के अतिरिक्त यूट्यूब पर और इस अवसर के फोटो को पिंटरेस्ट पर भी देखा जा सकता है।
प्रस्तुतकर्ता
सुंदर और सार्थक प्रयास अच्छा लगा
जवाब देंहटाएं