बालिकाओं के लिए उत्तर प्रदेश राज्य के मेरठ जनपद में ग्राम परतापुर के निकट स्थित महरौली गांव में शीघ्र ही राजकीय महिला महाविद्यालय आरंभ होने जा रहा है।
जनपद के निकटवर्ती ग्राम महरौली के निवर्तमान प्रधान गंगाराम ने
ने अपनी कल्पनाशीलता से वर्ष २०१७ में महाविद्यालय बनवाने का प्रस्ताव पारित कराकर स्वीकृत कराया।
यह एक अद्वितीय कार्य है जिससे क्षेत्र के अनेक निकटवर्ती ग्रामों की बच्चियां साक्षर हो सकेंगी।
वास्तव में यह एक स्वप्न सरीखा कार्य था जिसको उन्होंने मूर्त रूप दे दिया। इस सब प्रोसेस में उन्होंने न तो भागदौड में कोई कोताही बरती और न ही कोई और बाधा उत्पन्न होने दी।
दरअसल यह एक नोबल कॉज था, तो उनको निम्न स्तर से लेकर उच्च स्तर तक के सभी संबद्ध क्षेत्रों से असीम सहयोग मिला।
गंगाराम आज प्रधान नहीं हैं, लेकिन वो एक ऐसी नज़ीर हैं जिससे कोई भी ग्राम प्रधान प्रेरणा ले सकता है और जनोपयोगी श्रेणी के न जाने कितने कामों को अंजाम दिया जा सकता है।
प्रस्तुति








टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें