22 मार्च 2024
राष्ट्रीय इंटर कॉलेज नूरनगर, लिसाड़ी रोड के परीक्षा परिणाम घोषित
स्कूल की प्राइमरी विंग के बच्चों का परीक्षाफल आज घोषित किया गया, जिसमें पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल के साथ साथ 1500,1000 और 750 रुपए पुरस्कारस्वरूप अर्थात कुल 32,500 नकद पुरस्कार राशि के रूप में वितरित किए गए।
कार्यक्रम के अंत में होली की शुभकामनाएं व पवित्र रमजान माह की मुबारकबाद के साथ- साथ 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सभी अभिभावकों से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील भी की गई।
कार्यक्रम के कुछ छायाचित्र पाठकों के लिए प्रस्तुत हैं।

23 मार्च 2024
राष्ट्रीय इंटर कॉलेज नूरनगर की सीनियर विंग के बच्चों का परीक्षाफल आज घोषित किया गया, जिसमें प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर मनीषा त्यागी जी ने बच्चों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की सलाह दी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजीव नागर ने कहा कि बच्चों को दूसरों से नहीं, बल्कि अपनेआप से तुलना करनी चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए होली की शुभकामनाएं व पवित्र रमजान माह की मुबारक बाद के साथ-साथ 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सभी अभिभावकों से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील भी की गई।
कार्यक्रम का संचालन दीपा गर्ग जी ने किया और अन्य शिक्षक राहुल त्यागी, हरेंद्र कुमार, महेश कुमार, मनोज कुमार, संजू शर्मा अक्सा खान आदि का सहयोग रहा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें