राष्ट्रीय इंटर कॉलेज नूरनगर में 29 फरवरी 2024 को एक डेंटल कैंप का आयोजन सुभारती डेंटल कॉलेज के सहयोग से किया गया, जिसमें कक्षा छह से कक्षा बारह तक के छात्र/छात्राओं का दंत परीक्षण किया गया। इस कैंप के लिए सुभारती कार्मिक रवि कुमार जी ने विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव नागर जी से संपर्क किया था कि सुभारती डेंटल कॉलेज आपके विद्यालय में एक दंत परीक्षण कैंप लगाना चाहता है। कृपा कर आप अनुमति प्रदान करें। बाल-हित को दृष्टिगत रख विद्यालय प्रबंधन द्वारा अनुमति प्रदान कर दी गई l
इस इस कार्य में लगभग बारह डॉक्टरों की टीम लगी। इसमें टीम में सम्मिलित सीनियर्स ने तो बच्चों के दांतों का परीक्षण किया और जूनियर्स ने उनकी मदद की l
कार्य काफी सराहनीय रहा, लेकिन इस कैंप से केवलमात्र 500 छात्र ही लाभान्वित हो पाएl विजिटिंग टीम समयभाव के कारण सीमित बच्चों का ही परीक्षण कर सकी। भविष्य में परस्पर सामंजस्य बनाकर अधिकाधिक बालकों को लाभान्वित करने का यथासंभव प्रयास किया जाएगा।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें