'पिटारा' में शिक्षकों ने प्रदेश के शिक्षण में उन्नयन को लेकर रखे अपने विचार
पीपलू (जयपुर, राजस्थान) के होटल रमाडा में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय राजस्थान एजुकेशन रिट्रीट, स्कूल शिक्षा विभाग, शासन सचिव नवीन जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें 'पिटारा - मैजिक ऑफ एबीएल' इनिशियेटिव लॉन्च किया गया। जिसमें क्षेत्र के जयकिशनपुरा के राउप्रावि शिक्षक दिनकर विजयवर्गीय, दुर्गापुरा दूनी के राप्रावि की शिक्षिका ललिता पारीक, बनेठा के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के शिक्षक हंसराज हंस, गरजेडा के राउप्रावि के शिक्षक हेमंत कुमार शर्मा की गतिविधियां भी शामिल रहीं। इन्होंने टीचर इनोवेशन क्लब के एक सक्रिय सदस्य के रूप में शिक्षण जगत में नवाचार प्रदान करने एवं 'पिटारा - मैजिक ऑफ एबीएल' बुक के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रदेश के शिक्षक इन गतिविधियों के साथ दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर इन गतिविधियों से जुड़े वीडियो देखकर बच्चों को दक्षता आधारित गतिविधि में दक्ष बना सकेंगे।
पुरस्कृत करते अतिथि
एक पुरस्कृत शिक्षक हंसराज जी द्वारा
कार्यक्रम की काव्य समीक्षा
एजुकेशन रिट्रीट 2023
जाते हुई साल का था, जयपुर में गज़ब का मेला।
टीचर ही नहीं राजस्थान से पधारे अधिकारी आला।
अरुण सर ने की शुरुआत, शिक्षक सितारे हैं सब आप।
पहले आये कई किरदार, फिर पहुंचे नवीन जी सरदार।
सर ने किया खूब मोटिवेट, क्योंकि सभी थे समूह में सेट।
योगेन्द्र जी की थी सलाह, शिक्षक की करनी होगी खोजी बात।
लज़ीज़ भोजन के तुरंत बाद, खुला अनूप सर का पिटारा।
सभी ने तालियां बजाकर, उसको बहुत ज्यादा सराहा।
विनोद सर ने की खूब बात, तर्क सहित उन्होंने बताई।
सभी शिक्षकों ने इस पर, जोरदार तालियां बजाईं।
शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर रिट्रीट रही खूब शानदार।
हुआ यहां मंथन जोरदार रहेगी सबके लिए बहुत यादगार।
हंसराज हंस
काव्य समीक्षा का अंग्रेजी संस्करण
Education Retreat 2023
In the last year, there was a wonderful fair in Jaipur.
Not only the teacher but the senior officer came from Rajasthan.
Arun sir started, teacher stars hai sab aap.
First came many characters, then Naveen ji Sardar arrived.
Sir motivated me a lot because everyone was set in a group.
Yogendra ji's advice was that the teacher will have to do some research.
Immediately after the delicious meal, Anup sir's box opened.
Everyone applauded and appreciated him a lot.
Vinod sir spoke a lot, he explained it with logic.
All the teachers clapped loudly at this.
The retreat was excellent regarding the quality of education.
The churning that happened here will be vigorous and very memorable for everyone.
Hansraj Hans
उलझन सुलझन की ओर से
एजुकेशन रिट्रीट 2023
जाते हुए वर्ष की पाई बड़ी गजब तैयारी।
टीचर ही नहीं राजस्थान के आए बड़े अधिकारी ।
अरुणश्री जी बोले टीचर होते जगत सितारे।
नवीन जैन के संग महाजन कितने दिखे पधारे।
सभी समूह में सैट वहाँ थे सर ने खूब लुभाया।
योगेन्द्रजी ने शिक्षक की भी करनी खोज बताया।
अनूप सर ने बाद भोज के खोला निजी पिटारा।
स्वागत सबने किया पिटारा लगा सभी को प्यारा।
विनोद सर ने बात स्वयं की तर्क सहित समझाई।
हर शिक्षक को कही वहाँ पर बात मनोहर भायी।
रिट्रीट शिक्षा गुण हेतु रहा बहुत मनभावन।
यादगार ये क्षण बन बैठे मानो रिमझिम सावन।
कृष्णदत्त शर्मा 'कृष्ण'
(उलझन सुलझन के लिए)
प्रस्तुति
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें