सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नवागत सुरक्षा बल अधिकारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अकादमी में महिला प्रशिक्षु दरोगाओं की पासिंग आउट परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि ने सर्वश्रेष्ठ कैडेटों को सम्मानित भी किया। इस कार्यक्रम का ग्यारह जगहों पर लाइव प्रसारण भी किया गया। 

मुरादाबाद पुलिस अकादमी, पीटीएस और पीटीसी में शनिवार को पासिंग आउट परेड के बाद 2764 दरोगा उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बन गए। पुलिस अकादमी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परेड की सलामी ली, जबकि पीटीएस में 889 महिला दरोगा के बैच को एडीजी ए. सतीश गणेश ने शपथ दिलाई।


पीटीसी में आयोजित परेड की सलामी एडीजी अमित चंद्रा ने  ली और शपथ दिलाई। लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश के 11 प्रशिक्षण केंद्रों में लगभग आठ हजार दरोगा प्रदेश पुलिस को मिले। शनिवार को प्रदेश के सभी 11 पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया।

मुरादाबाद के तीनों प्रशिक्षण संस्थानों में 2764 दरोगा पास आउट हुए। इसमें 889 महिला दरोगाओं ने पासिंग आउट परेड में प्रतिभाग किया। पुलिस अकादमी में पासिंग आउट परेड की सलामी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ली। पीटीएस में एडीजी सतीश गणेश व पीटीसी में अमित चंद्रा ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली।

इस दौरान डीजी प्रशिक्षण तिलोत्तमा वर्मा और पुलिस अकादमी के एडीजी राजीव सभरवाल मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने चंदन कुमार मिश्र सर्वांग सर्वोत्तम, खुर्शीद आलम आउट डोर और सौरभ कुमार इनडोर टॉपर को सम्मानित किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रही। 

ग्यारह ट्रेनिंग सेंटरों पर लाइव प्रसारण

डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशिक्षु दरोगाओं की पासिंग आउट परेड में भाग लिया। उनके इस संबोधन का उत्तर प्रदेश के ग्यारह ट्रेनिंग सेंटरों पर लाइव प्रसारण किया गया। डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में 749 प्रशिक्षु दरोगा, पीटीसी में 1136 और पीटीएस में 889 प्रशिक्षु महिला दरोगा का प्रशिक्षण दिया गया है।

इन तीनों संस्थानों समेत उत्तर प्रदेश में ग्यारह स्थानों पर प्रक्षिशु दरोगा की पासिंग आउट परेड का होगी। सीएम के संबोधन का मुरादाबाद स्थित पीटीसी, पीटीसी सीतापुर, एपीटीसी सीतापुर, पीटीएस गोरखपुर, पीटीएस जालौन, एपीटीसी चुनार, पीटीएस सुल्तानपुर, पीटीएस उन्नाव में लाइन प्रसारण हुआ।

'गूगल' से साभार

मुख्यमंत्री ने पुलिस अकादमी में जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीजी अकादमी राजीव सभरवाल साथ मौजूद रहे। अकादमी के मैदान में 749 दारोगाओं के बैच को 13 टोलियों में बांटा गया था। परेड का नेतृत्व दारोगा हरिकेष यादव ने किया। परेड निरीक्षण के बाद प्रशिक्षु दारोगाओं की 13 टोलियों ने पीएसी बैंड की धुन पर सधे कदमों से आगे बढ़ते हुए सीएम को सलामी दी। दर्शक दीर्घा में  बैठे स्वजन ने तालियां बजाकर जवानों का उत्साहवर्धन किया। परेड समापन के मुख्यमंत्री ने इनडोर टापर सौरभ कुमार, आउटडोर टापर खुर्शीद आलम व सर्वांग सर्वोत्तम चंदन कुमार मिश्र को ट्राफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। परेड कमांडर प्रथम हरिकेष यादव व परेड कमांडर द्वितीय हिरेंद्र चौधरी को ट्राफी भी दी। डीजी प्रशिक्षण तिलोत्तमा वर्मा व एडीजी अकादमी राजीव सभरवाल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस अकादमी में कुल 804 दारोगा प्रशिक्षण के लिए आए थे, जिसमें से 760 ने अकादमी में प्रशिक्षण के लिए आमद दर्ज कराई थी। जिसमें प्रशिक्षण के दौरान ही 11 दारोगा निजी कारणों से इस्तीफा देकर चले गए। जबकि 749 दारोगा पासिंग आउट रेड में प्रतिभाग किया है। परीक्षा में कोई फेल नहीं हुआ। पीटीएस में एडीजी सतीश णेश व पीटीसी में अमित चंद्रा पासिंग आउट परेड की सलामी ली।

एक उल्लसित महिला दारोगा अपने परिजनों के संग उल्लास के विभिन्न पलों को साझा करते

फोटो स्रोत - श्री इकराम सिंह जी (मुरादाबाद)

प्रस्तुति







 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मां की गोद से ऊंचाइयों तक — गिरिराज की आत्मकथा"

  मां की गोद से ऊंचाइयों तक  गिरिराज की आत्मकथा "मां की ही वह गोद है, जहां मानवता पले, अगर कहीं है जन्नत तो उसके आंचल के तले..."   यह पंक्ति मेरे जीवन का सार है — मेरी प्रेरणा, मेरा विश्वास और मेरी दिशा।   जब मैं पांच साल का था, तभी पिता जी — भंवरलाल गुर्जर — हमें छोड़कर चले गए। मां, मोती देवी, उस समय केवल 26 वर्ष की थीं। उस उम्र में जब जीवन शुरू होता है, उन्होंने अपना पूरा जीवन मेरे भविष्य के नाम कर दिया। मजदूरी करते हुए उन्होंने न केवल मुझे पाला, बल्कि यह यकीन भी दिलाया कि शिक्षा ही वह कुंजी है जो हर ताला खोल सकती है।   मां कहा करती थीं — "बेटा, गरीबी इंसान की हालत बदल सकती है, इरादा नहीं। मेहनत और ईमानदारी ही सबसे बड़ी पूंजी है।"  यह वाक्य मेरे जीवन का संबल बन गया।   लुहारा के सरकारी विद्यालय से मैंने पहली से आठवीं तक की पढ़ाई की। माध्यमिक शिक्षा मुंडिया से और उच्च माध्यमिक निवाई के राजकीय विद्यालय से प्राप्त की — जहां से मैंने 1994–95 में 12वीं कक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की। आगे की पढ़ाई जयपुर के राजस्थान कॉलेज से की, जहां 1...

દીપક પંડ્યા (ગાંધીનગર) - Updated 04.06.2026

મારી ભાવયાત્રા 64 નમસ્કાર … સ્નેહવંદન ! માનવ જીવનની આખીય દોડ પાછળ જો કોઈ એક જ આકાંક્ષા છુપાયેલી હોય, તો તે છે 'ખુશી'. સવારથી સાંજ સુધી માણસ જે કંઈ પણ કરે છે—પૈસા કમાય છે, સત્તા મેળવે છે, સંબંધો બાંધે છે—એ બધાની પાછળનો અંતિમ ઉદ્દેશ્ય માત્રને માત્ર સુખ અને આનંદની પ્રાપ્તિ જ હોય છે. પરંતુ આજના ભૌતિકવાદી યુગમાં માણસ ખુશીની વ્યાખ્યા ભૂલી ગયો છે. તે વિચારે છે કે મેળવવામાં, સંગ્રહ કરવામાં કે અન્ય પાસે અપેક્ષા રાખવામાં ખુશી છે. પણ સત્ય એનાથી તદ્દન વિપરીત છે. સાચી ખુશી આપવામાં છે, લેવા કે માંગવામાં નથી. આ સૃષ્ટિનો અપરંપાર નિયમ છે કે ખુશીની આપણે જેટલી લહાણી કરીશું, તેટલી જ તે આપણી પાસે વ્યાજ સાથે પાછી આવશે. જરા ઊંડાણથી વિચારીએ તો સમજાશે કે 'લેવું' અને 'માંગવું' એ ભિખારીપણું છે, જ્યારે 'આપવું' એ ખુદ અમીરી છે. જ્યારે આપણે કોઈની પાસે કંઈક માંગીએ છીએ, પછી ભલે તે વસ્તુ હોય, પ્રેમ હોય કે આદર હોય, ત્યારે આપણે આપણી જાતને ખાલી અનુભવીએ છીએ. માંગવામાં હંમેશા અપેક્ષા અને પરવશતા હોય છે. અને જ્યાં અપેક્ષાઓનો પહાડ હોય, ત્યાં ક્યારેય સાચો આનંદ હોઈ શકે નહીં. કારણ કે અપેક્ષા હંમેશા...

मन की बातें भाव भरी

🙏🌹🌹❤️❤️🙏 शुभ प्रभात जी🙏🌹❤️🙏 आपका दिन मंगलमय हो। ईश्वर आपकी हर मंगलकामना पूर्ण करें— वह जो हारे का सहारा है, जो टिमटिमाता जुगनू भी है और अथाह ऊर्जा से भरा तारा भी। जो घोर तिमिर में प्रकाश बनकर उभरता है, और उजाले में भी दिन को बहार देता है। वह जो आकार–निराकार दोनों रूपों में दुष्टों का संहारक है, जो दिशाहीन के लिए दिशासूचक यंत्र का पारा बन जाता है। जो निर्धन के दुःख–दरिद्रता का अंत है, और धनी के लिए पौ-बराहा। जिसके हम भी हैं और जो हमारा भी है। जो भूखे के लिए अन्न है और पशुओं के लिए चारा, जो पत्थर, पहाड़ और समूची धरा का आधार है। 🌹 वह सबका भला करें🌹 🙏🌹🌹❤️❤️🙏 आज का विचार मेरी पुस्तक “हृदय उद्गार” से एक कविता — सर्व धर्म समभाव छिन्न-भिन्न सा हृदय मेरा, मन में तूफानी कोलाहल है। सभ्यता के शिखर पर पहुँचकर, धर्म बना क्यों क्रूर दावानल है? भूमि वही, आकाश वही, तुझमें वही, मुझमें वही। एक-सा ही सबका आंचल है, धरती माँ का पावन आँचल है। रक्त-कोष में बहता एक ही बल है, कहीं केसरिया, कहीं हरित दल है। आब पियो या पानी पियो, जल तो आखिर एक ही जल है। यह कैसा आया भेद-रूपी पल है? भिन्न-भिन्न नामों म...