कहा गया है कि
"स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है।"
इसी मूल मंत्र को लेकर आज मेरठ के परतापुर के गांव में चलने वाली 'नींव' की कक्षाओं के बच्चों व अन्य ग्रामीण बच्चों के लिए खेलकूद
प्रतियोगिताओं का शुभारंभ डॉ. प्रभा देवी मेमोरियल स्कूल छज्जूपुर में किया गया। 





'नींव' संस्था ने छज्जूपुर गांव में निर्धन बच्चों को शिक्षित करने की मुहिम चला रखी है। वहाँ के शशिप्रभा मेमोरियल पब्लिक स्कूल छज्जूपुर परतापुर मेरठ में प्रतिदिन निर्धन बच्चों को शिक्षित करने के लिए 'नींव' संस्था नि:शुल्क कक्षाएं चलाती है। आज पहले उद्घाटन सत्र में छोटे बच्चों, जो कि कक्षा 5 से कक्षा 7 तक, व बड़े बच्चों, जो कि कक्षा 8 से कक्षा 9 तक पढ़ते थे उनकी चार टीम बनाकर कबड्डी की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डॉ. उपदेश वर्मा, राष्ट्रीय समन्वयक 'नींव' संस्था, जो कि आज के मुख्य अतिथि थे, ने प्रतियोगिता का शुभारंभ पौधारोपण करके किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. बृजेश कुमार, अध्यक्ष एप्लाइड साइंस के.एम.अन.आई.ई.टि. मोदीनगर एवं डॉ. मुकेश कुमार जी प्रोफेसर मुल्तानी मल (पी.जी.) कॉलेज मोदीनगर रहे । सभी अतिथियों ने बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाया व बताया कि स्वस्थ रहने से ही अच्छा दिमाग होता है और अच्छी पढ़ाई भी तभी होती है जब निरोगी काया हो। गाज़ियाबाद के प्रोफेसर राकेश राणा जी व प्रो. मनोज जी ने बच्चों को महान खिलाड़ियों के बारे में जानकारी दी। प्रतियोगिया के अंत में विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया व आगे से और अधिक बच्चों के प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में बच्चों ने कवितायें व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। सभी ने 'नींव' संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यक्रमों की प्रशंसा की व आगे भी गांव के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ने का प्रण लिया।
सूचना प्रदाता
डॉ. उपदेश वर्मा
(राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर 'नींव' व समस्त 'नींव' परिवार)
संपर्क सूत्र
www.neeviit.org
www.facebook.com/neeviit
Join telegram - https://t.me/neeviit
www.youtube.com/neeviit
7599182718


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें