राष्ट्रीय कवि संगम के संरक्षक माननीय श्री नरेश बंसल जी (राज्यसभा सांसद) ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। सारस्वत अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार श्री असीम शुक्ल जी उपस्थित रहे तथा विशेष आमन्त्रित अतिथि के रूप में श्री अम्बर खरबन्दा, डाॅ० रामविनय सिंह, श्रीमती डौली डबराल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
राष्ट्रीय कवि संगम के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री अजय मोहन वर्मा जी ने लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता की।
ओज के राष्ट्रीय कवि श्रीकांत शर्मा 'श्री' ने कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन करते हुए कार्यक्रम को निरन्तर गतिमान रखा।
मंचासीन अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करने के उपरान्त कवयित्री महिमा 'श्री' ने मधुर कंठ से माँ सरस्वती की वन्दना कर लोकार्पण समारोह का शुभारंभ किया।
राष्ट्रीय कवि संगम के सचिव श्री पवन शर्मा ने 'श्रीराम-गाथा' के रचयिता श्रीकृष्ण दत्त शर्मा 'कृष्ण' की साहित्यिक यात्रा एवं उनके प्रखर व्यक्तित्व से श्रोताओं को परिचित कराया।
कवयित्री श्रीमती कविता बिष्ट ने पुस्तक में संग्रहित दोहों का सस्वर पाठ किया।
नेताजी सुभाषचन्द्र बोस शोध संस्थान, सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ के चैयरमैन डाॅ० देशराज सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने सम्बोधन में श्रीकृष्ण दत्त शर्मा जी की साहित्यिक यात्रा एवं लोकार्पित पुस्तक 'श्रीराम-गाथा' के सन्दर्भ में अपने विचार प्रस्तुत किए। 
सारस्वत अतिथि श्री असीम शुक्ल ने श्रीकृष्ण दत्त शर्मा की साहित्यिक साधना की प्रशंसा करते हुए उनके द्वारा रचित 'श्रीराम-गाथा' को प्रभु श्रीराम का प्रसाद बताया।
विशेष आमन्त्रित अतिथियों ने श्रीकृष्ण दत्त शर्मा की रचनात्मकता की सराहना करते हुए 'श्रीराम-गाथा' की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
प्रख्यात भजन गायिका रेखा शर्मा ने लोकार्पित पुस्तक के कुछ अंशों को गीत के रूप में प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्र-मुग्ध कर दिया।
लोकार्पण समारोह में हिन्दी साहित्य समिति, देहरादून के साहित्यकार, राष्ट्रीय कवि संगम के कवि-कवयित्री, भारत विकास परिषद्, सनातन मन्दिर, नेहरू काॅलौनी देहरादून के पदाधिकारी व सदस्य तथा देहरादून-मेरठ के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन में श्री पवन कुमार 'सूरज', श्री संजय प्रधान जी, श्री शिवराज सरहदी की विशेष भूमिका रही।
राष्ट्रीय कवि संगम के संयुक्त सचिव श्री सत्येन्द्र शर्मा 'तरंग' ने आमन्त्रित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।























टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें