उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित यूपी पीसीएस परीक्षा-2023 के अंतिम चयन परिणाम में मेरठ जिले के कई होनहारों ने सफलता का परचम लहराया है, जिनमें ग्रामीण अंचल की मवाना तहसील के एक गांव की प्रियंका भी शामिल है, जिनका चयन डिप्टी जेलर के पद पर हुआ है। टीम उलझन सुलझन की ओर से उनको और उनके परिजनों को हार्दिक शुभ कामनाएं। डिप्टी जेलर के पद पर चयनित प्रियंका एक मेधावी छात्रा रही है। मवाना के सर्वोदय इंटर कॉलेज की छात्रा प्रियंका ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से बीएससी और फिर दिल्ली विश्वविद्यालय से गणित में एमएससी की। प्रियंका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, भाई-भाभी, बहन के अतिरिक्त पारिवारिक सदस्यों और अपने शिक्षकों तथा शुभाकांक्षियों को दिया है।
परिवेश चयन में हुआ सहायक
प्रियंका के पिता तीरथराम कृषक हैं, जबकि मां मंजू गृहणी हैं। प्रियंका के बड़े भाई चेतन कुमार पंचायत राज विभाग, हस्तिनापुर, मेरठ में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। दो ताऊ मिलिट्री फार्म में डिप्टी डायरेक्टर और मैनेजर के पद पर कार्यरत रहे हैं। इनके जीजा आईआरएस और इनके मामा-मामी दोनों दिल्ली यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर हैं।
प्रियंका की सफलता से ग्रामीण अंचल में हर्ष व्याप्त है। रिश्तेदारों और सगे-संबंधियों के अतिरिक्त सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। ग्रामीण अंचल की होनहार बेटी प्रियंका से क्षेत्र के अन्य युवा भी यदि प्रेरणा लें तो निश्चित ही एक नई सुबह का आगाज हो सकता है।
काव्यशिल्पी कृष्णदत्त जी के आशीष
'उलझन सुलझन' ने दिया प्रियंका को आशीष।
मेहनत प्रियंका ने करी, कृपा बरसी ईश।
'डिप्टी जेलर' बन गयी बाला एक ग्रामीण,
ऊँचा उसने कर दिया पूर्ण गाँव का शीश।।
ऊँचा जीवन में करो भारत का तुम नाम।
साथ तुम्हारे हों, सदा अवधपुरी के राम।
मेहनत और निष्ठा रहे जीने का एक ध्येय,
मान करो तुम बड़ों का संपन्न होंगे काम।।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें