सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मिशन लाइब्रेरी के आह्वान का प्रभाव (अपडेटेड 02.09.2024)

भूमिका

समाज में विविध प्रकृति में अभियान निरंतर चलते रहते हैं। ऐसा ही एक अनूठा अभियान है ग्रामीण क्षेत्रों के शासकीय सेवाओं में सेवारत कार्मिकों का जिसके माध्यम से वो कृतसंकल्पित हो देश भर में पुस्तकालय खुलवाने की दिशा में प्रयासरत हैं। यह अभियान ग्राम पाठशाला बैनर तले आहूत है। प्रस्तुत आलेख में स्थापित पुस्तकालयों के अनुरक्षण हेतु मिल रहे योगदान का विवरण दिया जा रहा है।

  "ग्यारह सौ रुपए किताबघर के हैं जी, लाइब्रेरी के!"            कल तक इक्का-दुक्का वैवाहिक संस्कारों पर हो रही इस तरह की घोषणायें अब शादियों में एक परम्परा बनती जा रही हैं। समझने की जरूरत यह है कि आखिर वह कौन-सा विचार, कारण या फिर प्रेरणा है जो इसके पीछे है?

     साथियो! सब कुछ बिलकुल स्पष्ट है। ग्राम पाठशाला के पीछे है मौलिकता और सीधा सादा वह खेतिहर जनसमूह जिसके पास पर्याप्त बौद्धिक कौशल होने के बावजूद बुद्धि तीक्ष्ण करने में सहायक स्रोतों की अनुपलब्धता के कारण वह जनसमूह उन स्रोतों तक पहुंच नहीं पाया। अब उसी जनसमूह के अग्रज लोगों का यह मौलिक अभियान है। धीरे-धीरे ही सही पर गाँव में लाइब्रेरी के लिये दान देने को समाज ने एक परंपरा बना दिया है! 

     कुछ दिन पूर्व दुजाना गाँव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में स्व. राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर भूतपूर्व सैनिक समिति दुजाना के उपाध्यक्ष श्री महिपाल सिंह जी ने दुजाना लाइब्रेरी के लिए 5,100 रुपये का सहयोग प्रदान किया। दुजाना पुस्तकालय प्रबंध समिति से मास्टर भूपेन्द्र सिंह जी ने उनसे यह धनराशि प्राप्त की। 

  कभी गौतम बुद्ध नगर जिले के गाँव आकिलपुर के चौधरी चंद्रपाल  जी के यहाँ से गौतम बुद्ध नगर जिले के ही गाँव ख़ैरपुर के चौधरी करण सिंह जी के सुपौत्र की बारात के आने पर ऐसी घोषणा हुई कि बारात की विदाई के समय चौधरी करण सिंह खारी जी की ओर से आकिलपुर गाँव की लाइब्रेरी के लिए ग्यारह सौ रुपए दानस्वरूप दिए गए।

   तो कभी हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बुढ़ाना गाँव के चौधरी योगेश वैद्य जी के छोटे भाई गौरव की बारात उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के गनौली गाँव के श्री सुरेंद्र जी के यहाँ आने पर। बारात की विदाई के समय चौधरी योगेश वैद्य जी की ओर से गनौली गाँव की लाइब्रेरी के लिए ग्यारह सौ रुपए दान-स्वरूप दिए गए।

     तो अभी दो दिन पूर्व ही बागपत जिले के भागोट गाँव के चौधरी अनिल सिंह जी के सुपुत्रों की बारात गाजियाबाद जिले के कोतवालपुर गाँव के चौधरी कैलाश जी के यहाँ आई थी, तब बारात की विदाई के समय चौधरी अनिल सिंह जी की ओर से कोतवालपुर गाँव की लाइब्रेरी के लिए 2,100/- दान-स्वरूप दिए गए।

    12 दिसंबर 2023 को गौतम बुद्ध नगर जिले के लुहारली गाँव के स्व. चौधरी टेकचंद जी के सुपौत्रों की बारात गौतम बुद्ध नगर जिले के बम्बावड गाँव के चौधरी ज्ञानेन्द्र जी के यहाँ आई थी। बारात की विदाई के समय वर पक्ष द्वारा बम्बावड गाँव की लाइब्रेरी के लिए 3,100/- दान-स्वरूप दिए गए।

    गाँवों में लोग अब अपनी हर खुशी के अवसर पर अपने गाँव की लाइब्रेरी के लिए दान देकर गाँव की लाइब्रेरी के संचालन में योगदान दे रहे हैं।

    13 दिसंबर 2023 को गाजियाबाद जिले के गनौली गाँव के चौधरी अजब सिंह जी ने अपने सुपुत्र सुमित की रिसेप्शन पार्टी के समय अपने गाँव की लाइब्रेरी के लिए 1,100/- दान-स्वरूप दिए।

    "पुस्तकालयों के लिए दान बहुत सुकून देने लगा है!"

    शायद यही आज का सच है अब, क्योंकि अब खुशी का कोई भी अवसर हो पुस्तकालयों के लिए दान जैसे एक जरूरी परंपरा जैसा बनता जा रहा है; जैसे 15 दिसंबर को गाँव बम्बावड़ निवासी श्री ब्रह्मपाल शाह जी ने अपने धेवते के जन्म पर उसके छूछक की रस्म में महमूदपुर गाँव की लाइब्रेरी के लिए ₹ 1,100 का दान किया।

    24 दिसंबर को सभापुर  गाँव की लाइब्रेरी के लिए कैप्टन साहब के पोते के कुआं पूजन के शुभ अवसर पर गाजियाबाद जिले के सरोली गाँव की ओर से 2,100/- दान-स्वरूप दिए गए।

    16 जनवरी 2024 को वैवाहिक सीजन के पहले दिन गौतम बुद्ध नगर जनपद के बम्बावड गाँव के चौधरी श्री विक्रम सिंह  जी के सुपुत्र अवनीश की बारात गाजियाबाद जिले के मुरादाबाद गाँव में गई थी, बारात की विदाई के समय चौधरी विक्रम सिंह जी द्वारा गाँव मुरादाबाद की लाइब्रेरी के लिए 1,100/- दान-स्वरूप दिए गए।

    हमारे बच्चे यहाँ पढ़ते-लिखते हैं इसलिए गाँव की लाइब्रेरी के लिए 11,000/- रुपये का दान खुले दिल का प्रमाण है, और अब यह संदेश मात्र नहीं है बल्कि एक उद्घोषणा है जो आजकल उत्तर भारत के हर गाँव में सुनी सहज रूप में ही सुनी जा सकती है। एक गाँव की लाइब्रेरी के लिए यह दान प्रतापगढ, हरियाणा में दिया गया है।

    दिनांक 2 फरवरी 2024 को गौतम बुद्ध नगर जिले के गाँव बम्बावड में चौधरी श्री तेजसिंह दरोगा जी की सुपुत्री के शुभ विवाह के अवसर पर रुड़की से आई बारात में चौधरी श्री अनिल पंवार जी द्वारा गाँव की लाइब्रेरी के लिए 1,100/- रुपये दान-स्वरूप दिए गये।

    दिनांक 3 फरवरी 2024 को गौतम बुध नगर जिले के गाँव आकिलपुर जागीर में श्री फतेह सिंह की सुपुत्री के शुभ विवाह के अवसर पर गाँव महमूदपुर से आई बारात में बेटे के पिता द्वारा 3,100/- रुपए गाँव की लाइब्रेरी के लिए दान-स्वरूप दिए।

   5 फरवरी 2024 को गाँव मल्लपुर (सिकंदराबाद) निवासी चौधरी श्री राजीव जी के बेटों नितिन और निखिल की शादी ग्राम बम्बावड निवासी चौधरी रामप्रकाश जी ठेकेदार की बेटियों तन्नु और प्रिया की विदाई पर ग्राम बम्बावड की लाइब्रेरी के लिए 1,100 ₹ का दान दिया गया। 

    8 फरवरी 2024 को दिल्ली के गोपालपुर गाँव से गाजियाबाद जिले के गनौली गाँव में (चौधरी गोपीराम बैसला, चौधरी अजीत बैसला और चौधरी राजेश बैसला) के यहाँ बारात आई थी और बारात की विदाई के समय वर पक्ष द्वारा गनौली गाँव की लाइब्रेरी के लिये 1,100/- दान-स्वरूप दिए गए।

   14 फरवरी 2024 को ग्रेटर नोएडा के गाँव सुनपुरा में दो बारातें आयीं। एक गाँव कचैड़ा से और दूसरी गाँव धर्मपुरा खेड़ा से। इन दोनों ही शादियों में बारात की विदाई के समय गाँव की लाइब्रेरी के लिये 2,100-2,100/- दान-स्वरूप दिए गए।

    15 फरवरी 2024 को गाँव फत्तेपुर की तंवर सरदारी की ओर से टीला गाँव की लाइब्रेरी के लिये 1100/- प्राप्त हुए। गाजियाबाद जिले के टीला गाँव में दिल्ली के फत्तेपुर गाँव से बारात आई थी। बारात की विदाई के समय वर पक्ष द्वारा गाँव की लाइब्रेरी के लिये 1100/- दान स्वरूप दिए गए। 

    अब भात में भी गाँव की लाइब्रेरी के लिये दान दिया जाने लगा है।अपने संकल्प को पूरा करने के लिए लोग हर सम्भव यत्न करते हैं। ठीक ऐसा ही कुछ टीम ग्राम पाठशाला की मुहिम के साथ भी हो रहा है। अब देश के प्रत्येक गाँव में लाइब्रेरी का संकल्प लोगों का अपना खुद का संकल्प बन चुका है और यही वजह है कि लोग अब ऐसे अवसर तलाशने लगे हैं जिन पर वे अपने गाँव की लाइब्रेरी के लिये दान दे सकें। 15 फरवरी 2024 को गाँव कूडीखेड़ा निवासी श्री पंकज नागर जी ने भात में ही अपनी बहन के यहाँ गाँव सलेमपुर ग्रेटर नोएडा में ₹1100/- लाइब्रेरी के लिए दान-स्वरूप दिए।

    16 फरवरी 2024 का समाचार

     16 फरवरी 2024 को गौतम बुद्ध नगर जिले के तिलपता गाँव से चौधरी रणवीर सिंह जी के सुपुत्र की बारात बम्बावड गाँव के चौधरी प्रकाश चंद जी के यहाँ आई और बारात की विदाई के समय वर पक्ष द्वारा गाँव की पाठशाला के लिए 1100/- दान स्वरूप दिए गए।

   17 फरवरी 2024 को गाजियाबाद जिले के गाँव इकला निवासी चौधरी देवेन्द्र सिंह जी की सुपुत्री के शुभ विवाह के अवसर पर वर पक्ष बालाजी कॉलोनी दादरी से श्री रणवीर सिंह जी द्वारा गाँव पाठशाला/लाइब्रेरी के लिये 1100/- दान स्वरूप दिए गए। आज ही दिल्ली के गाँव आयानगर निवासी भाई मनोज लोहमोड़ जी की भतीजियों के शुभ विवाह के अवसर पर वर पक्ष द्वारा गाँव की लाइब्रेरी के लिये 1100/- दान-स्वरूप दिए गए।

  18 फरवरी 2024 को गाजियाबाद जनपद के गाँव गनौली में चौधरी संजय बंसल जी (ASI दिल्ली पुलिस) की सुपुत्री आयु. साक्षी बंसल के शुभ विवाह के अवसर पर वर पक्ष द्वारा गाँव की लाइब्रेरी के लिये 1100/- दान-स्वरूप दिए गए।

    19 फरवरी 2024 को हापुड़ जिले के पिलखुआ कस्बे में आरिफ जी की भतीजी के निकाह के शुभ अवसर पर उनके परिवार द्वारा पिलखुआ के मदरसे में चल रही आधुनिक और निःशुल्क लाइब्रेरी के लिये 5100/- दान-स्वरूप दिए। इतना ही नहीं, निकाह में वर पक्ष की ओर से भी इस लाइब्रेरी के लिये 2100/- दान-स्वरूप दिए गए।

   28 फरवरी 2024 को गाजियाबाद जिले के गनौली गाँव से चौधरी श्री संजय सिंह जी के सुपुत्रों की बारात गौतमबुद्ध नगर जिले के अच्छेजा गाँव में गई थी। बारात की विदाई के समय वर पक्ष द्वारा अच्छेजा गाँव की लाइब्रेरी के लिये 1100/- दान-स्वरूप दिए गए।

   8 मार्च 2024 को बागपत जिले के डगरपुर गाँव से चौधरी  मनपाल बंसल जी (सदस्य, जिला पंचायत बागपत) के भतीजे की बारात गौतमबुद्ध नगर जिले के तिलपता गाँव में गई थी। बारात की विदाई के समय वर पक्ष द्वारा तिलपता गाँव की लाइब्रेरी के लिये 11,000/- दानस्वरूप दिए गए।

    8 मार्च को ही पलवल जिले के  गाँव बडौली से श्री सतबीर कौशिश जी (सदस्य टीम लाइब्रेरी, बडौली) की बेटी का लग्न फरीदाबाद जिले के गाँव चंदावली में गया था। लग्न के समय भाई सतबीर द्वारा चंदावली गाँव की लाइब्रेरी के लिये 1100/- दानस्वरूप दिए गए तथा टांक ब्राह्मण सभा द्वारा समाज की गरीब कन्याओं के शिक्षा व शादी की सहायतार्थ चलाई जा रही  लाडली योजना के लिए 2100 रुपए दानस्वरूप दिए। 

     9 मार्च 2024 को विनोद सिंह जी ने अपने बेटे ललित की शादी में सांवली गांव की लाइब्रेरी के लिए 1100 रुपए दान दिए।


   12 मार्च को मुजफ्फरनगर जिले के गाँव सिकंदरपुर में चौधरी भँवर सिंह जी की सुपुत्री के शुभ विवाह के अवसर पर वर पक्ष की ओर से गाँव छुछाई के चौधरी मनवीर सिंह जी द्वारा गाँव सिकंदरपुर की लाइब्रेरी के लिये 1100/- दानस्वरूप दिए गए। इस ही क्रम में आज ही बागपत जिले के गाँव घिटौरा में गाजियाबाद जिले के गाँव खानपुर जप्ती, लोनी से बारात आई थी। बारात की विदाई के शुभ अवसर पर वर पक्ष की ओर से चौधरी श्रीपाल जी के द्वारा गाँव घिटौरा की लाइब्रेरी के लिये 1100/- दानस्वरूप दिए गए।
    13 मार्च को पलवल जिले के गाँव बडौली बैंसला में श्री सतबीर सिंह जी की सुपुत्री के शुभ विवाह के अवसर पर भातई की ओर से गाँव गढ़खेड़ा पलवल निवासी श्री चमन कुमार जी द्वारा गाँव बडौली की लाइब्रेरी के लिये 551/-दानस्वरूप दिए गए।
    13 मार्च को ही बुलंदशहर जिले के गाँव जिताका से हापुड़ जिले के गाँव मुबारिकपुर में बारात आई थी। बारात की विदाई के शुभ अवसर पर वर पक्ष की ओर से चौधरी बीरपाल सिंह जी और चौधरी श्री राजेन्द्र सिंह जी के द्वारा गाँव की लाइब्रेरी के लिये 1100/- दान-स्वरूप दिए गए।
    25 अप्रैल 2024 को गाँव खडखडी, लोनी, जिला गाजियाबाद निवासी श्री हरिराम बैसोया जी (श्रीराम बैसोया जी) ने अपनी पोती रावी बैसोया के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर लोनी तहसील के ही गाँव महमूदपुर की लाइब्रेरी के लिए 2100/- दानस्वरूप दिए।
       साथियो! किसी ने कहा है कि 
"न  होगी  तेरे  मन  की  चाही,  न होगी मेरे मन की बात।
संकल्प वही पूरे होंगे, जिनमें होगी जनमानस के मन की।।"
      26 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के गाँव गनौली निवासी चौधरी रणबीर सिंह बंसल की सुपुत्री की शादी थी और बागपत जिले के गाँव बली से बारात आई थी। बारात की विदाई के शुभ अवसर पर वर-पक्ष द्वारा गाँव गनौली की पाठशाला/लाइब्रेरी के लिए दानस्वरूप 1100/- रुपये दिए गए।आज ही जनपद गौतम बुद्ध नगर के गाँव सुनपुरा निवासी चौधरी रविन्द्र सिंह जी के सुपुत्र का शुभ विवाह गौतम बुद्ध नगर जिले के चिठेडा गाँव निवासी चौधरी रविन्द्र सिंह जी की सुपुत्री के साथ संपन्न हुआ। विदाई के अवसर पर वर और वधु पक्ष द्वारा एक दूसरे के गाँव की लाइब्रेरी के लिए दानस्वरूप 5100-5100/- दिए।
"मुँह का निवाला भी दे देंगे, ये मेरे गाँवों के लोग।
 बस  शर्त  इतनी  है कि बात बस सृजन की हो।।"
     कल ग्रेटर नोएडा के गाँव बंबावड़ निवासी श्री राजेंद्र नागर जी, श्री राकेश नागर जी, श्री गजराज नागर जी और श्री अनिल उर्फ बब्ल नागर जी ने अपनी माताजी स्वर्गीय श्रीमती शांति देवी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर गाँव बंबावड़ की लाइब्रेरी के लिए 5100 ₹ का दान किया।

     टीम ग्राम पाठशाला स्वर्गीय माताजी शांति देवी जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है और उनके परिवार के लिए हार्दिक शुभकामनायें प्रेषित करती है।
     समाज का आभार व्यक्त करने के लिए तो अब चाहिए किसी दिनकर की लेखनी...
      टीम ग्राम पाठशाला ने न तो कभी ऐसी कल्पना की थी और न ही कभी लोगों से ऐसा करने का अनुरोध किया था। लेकिन समाज ने स्व: प्रेरणा से ग्राम पाठशाला के इस पवित्र अभियान में आहुति डालने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। हरियाणा के पलवल जिले के गाँव बड़ौली निवासी भाई लक्ष्मन नंबरदार के दादा जी नंबरदार जीतराम आर्य जी का देहावसान दिनांक 31/05/2024 को हो गया था जिनका गत सोमवार को हवन व *तेरहवीं* की रस्म पर पितृ तर्पण के लिए ब्राह्मण दक्षिणा के साथ गांव बडोली की लाइब्रेरी के लिए 500/- रुपए दानस्वरूप दिए।

     टीम लाइब्रेरी बडोली भाई का हार्दिक धन्यवाद करती है और परमपिता से अनुरोध करते है कि दादा जी को अपने श्री चरणों में जगह दें।
     समाज का आभार व्यक्त करने के लिए शब्दों की कमी पड़ रही है कि किन शब्दों में समाज का शुक्रिया किया जाए...
     टीम ग्राम पाठशाला की कल्पना से परे और बिना किसी अनुरोध के समाज ने स्व:प्रेरणा से ग्राम पाठशाला के इस पवित्र अभियान में आहुति डालने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। दिल्ली के गाँव करावल नगर निवासी भाई राजवीर पीलवान जी की माता जी श्रीमती चंद्रो देवी जी दिनांक 01/06/2024 को अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर देवलोक में विलीन हो गई थी।

    गत रविवार 09 जून 2024 को हवन व तेरहवीं की रस्म पर 500/- रुपए दानस्वरूप भाई लोकेश मास्टर जी द्वारा गाँव आया नगर, दिल्ली की निःशुल्क लाइब्रेरी को दिए।
     टीम ग्राम पाठशाला आदरणीय राजवीर पीलवान जी का हार्दिक धन्यवाद करती है और परमपिता से प्रार्थना करती है कि माता जी को अपने श्री चरणों में जगह दें।
        "पुस्तकालयों के लिए दान की परंपरा बन रही शाश्वत.."
      आज डॉ. रीना वर्मा जी के सुपुत्र शाश्वत का जन्मदिवस है और इस शुभ अवसर पर उन्होंने मेरठ जिले के डेरियो गाँव की लाइब्रेरी को 2100/- दानस्वरूप भेजे हैं। डॉ. रीना वर्मा जी नोएडा के बिशनपुरा गाँव से हैं और उनका परिवार सामाजिक कार्यों के लिए दान देने में हमेशा अग्रणी रहता है।

     राशि का सदुपयोग 
     जन्मदिन पर दिए गए दान से लाइब्रेरी पर आ गई नई कुर्सियां!
मेरठ जिले के डेरियो गाँव की लाइब्रेरी के लिए उसमें पढ़ने वाले बच्चे बाजार से दस नई कुर्सियां लाए हैं। 
   अभी पिछले सप्ताह अपने सुपुत्र शाश्वत के जन्मदिन के शुभ अवसर पर डॉ रीना वर्मा जी (शाश्वत कल्याण ट्रस्ट) ने डेरियो गाँव की लाइब्रेरी के बच्चों को 2100/- उनकी लाइब्रेरी के लिए दानस्वरूप दिए थे। इससे इन बच्चों को हौसला मिला और इन्होंने कुछ पैसे आपस में भी इकठ्ठे किए और अपनी लाइब्रेरी के लिए दस नई कुर्सियां ले आए।
     दोस्तो, गाँवों के यह पुस्तकालय इसी प्रकार दिए गए दान से बन भी रहे हैं और संचालित भी हो रहे हैं। इसलिए टीम ग्राम पाठशाला आप सभी से विनम्र अनुरोध करती है कि हर खुशी के मौके पर अपने गाँव की निःशुल्क लाइब्रेरी के लिए सांकेतिक दान अवश्य दें।
     टीम ग्राम पाठशाला डॉ. रीना वर्मा जी का तहेदिल से आभार व्यक्त करती है और उनके सुपुत्र शाश्वत के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करती है।
       रात के सवा दस बजे मोबाइल पर एक आदेश आता है-
       "राम राम भाई जी"
       "रामजीत सिंह गांव कैंबवाला चण्डीगढ़ से"
      "भाई जी, आज मेरे पिताजी की पांचवीं बरसी है। मैं अपनी ओर से ग्राम पाठशाला के लिए पिताजी की याद में कुछ सहयोग करना चाहता हूं मुझे गूगल पे नंबर दीजिए।"
      यह मात्र एक मोबाइल पर भेजा गया संदेश नहीं है, बल्कि यह समाज में आये एक क्रांतिकारी बदलाव का संदेश है जो हर अवसर पर गाँवों के पुस्तकालयों के लिए दान करना चाहता है। यहाँ तक कि अपने पिताजी की पुण्यतिथि पर भी।
     फिर हमने रामजीत भाई को आयानगर दिल्ली में निःशुल्क लाइब्रेरी चला रहे भाई लोकेश मास्टरजी का नंबर दिया और साथ में अनुरोध भी किया कि आप केवल सांकेतिक दान ही दें ताकि समाज में ज्यादा राशि दान देने की होड़ नहीं लग जाये।
      भाई रामजीत जी ने आयानगर गाँव की लाइब्रेरी के लिए 500/- दानस्वरूप दिए।
      धन्यवाद भाई जी। टीम ग्राम पाठशाला आपके पिताजी की पुण्य तिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है।
      आप आदर्श प्रस्तुत करिए, लोग अवश्य ही प्रेरित होंगे!
      समाज सदैव से ही अच्छे कार्यों से प्रेरित होता आया है और इसी वजह से श्रेष्ठ सामाजिक कार्य हमेशा पूर्ण होते हैं। ऐसे ही आज एक जुलाई को हुआ।
     आजकल टीम ग्राम पाठशाला के अनुरोध पर समाज में हर खुशी के अवसर पर अपने गाँव की लाइब्रेरी के लिए दान देने की स्वस्थ परम्परा शुरू हुई है। इसी क्रम में गौतमबुद्ध नगर जिले के गाँव खैरपुर निवासी श्री गजेंद्र सिंह जी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर अपने गाँव खैरपुर की लाइब्रेरी के लिए 1100/- दान-स्वरूप दिए। आपको जन्मदिवस की अनंत-अनंत शुभकामनायें गजेंद्र जी। टीम ग्राम पाठशाला आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करती है।

     आज ही टीम ग्राम पाठशाला के अनुरोध पर गौतमबुद्ध नगर जिले के गाँव कलदा निवासी श्री योगेन्द्र प्रधान जी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर अपने गाँव कलदा की लाइब्रेरी के लिए 1100/- दान-स्वरूप दिए। आपको जन्मदिवस की अनंत शुभकामनायें भाई योगेन्द्र प्रधान जी। टीम ग्राम पाठशाला आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करती है।

     जब गाँव-गाँव पुस्तकालय बन जाएंगे तब लोग इस पीढ़ी को नमन करेंगे जो इन पुस्तकालयों के लिए दिल खोलकर दान दे रही है..
आज गौतमबुद्ध नगर जिले के गाँव बम्बावड निवासी स्व. श्री मामराज मास्टर जी की पहली पुण्य तिथि (०७.०७.२४) है। 

     इस अवसर पर चौधरी श्री राजेश नागर जी ने अपने गाँव की लाइब्रेरी के लिए 1100/- दानस्वरूप दिए।
     इसी अवसर पर डॉo श्रीमती रीना वर्मा जी ने भी शाश्वत कल्याण ट्रस्ट की ओर से बम्बावड गाँव की लाइब्रेरी के लिए 11,00/- दानस्वरूप दिए।
     एक परिवार जो अपनी हर खुशी के अवसर पर गाँवों की लाइब्रेरी के लिए हमेशा दान देता है। नोएडा के गाँव बिशनपुरा निवासी श्री हितेंद्र प्रताप सिंह और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती डॉ. रीना वर्मा जी अपने परिवार की हर खुशी के अवसर पर किसी न किसी गाँव की निःशुल्क लाइब्रेरी के लिए दान अवश्य देते हैं। आज इनकी बिटिया विदिशा सिंह का जन्मदिन है और इस शुभ अवसर पर इन्होंने ग्वालियर स्थित निःशुल्क गुर्जर लाइब्रेरी को अपने शाश्वत कल्याण ट्रस्ट की ओर से 2100/- दान स्वरूप दिए हैं। बिटिया विदिशा सिंह अभी अमेरिका में रहकर विश्व के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक Parsons School of Design से Business Marketing में मास्टर्स कर रही है। 

      उत्तर प्रदेश राज्य के गाजियाबाद जनपद के जावली गाँव की बात ही अलग है। इस गाँव में कुल चार लाइब्रेरी हैं। कल दस जुलाई को ग्राम जावली निवासी श्री ब्रह्मपाल जी के सुपुत्र चि. कपिल का विवाह ग्राम बम्बावड निवासी मास्टर श्री धर्मपाल जी की सुपौत्री आयु. नीति  के साथ सम्पन्न हुआ और इस शुभ अवसर पर विदाई के समय वर पक्ष ने कन्या पक्ष के ग्राम बम्बावड की लाइब्रेरी के लिए 2100/- ₹ दानस्वरूप दिय

विशेष अवसर पर दान
     अभी दो दिन पहले भाई अनुज रघुवंशी ने फोन से बताया कि उनकी Ph.D कम्प्लीट हो गई है और अपनी इस खुशी के अवसर पर वह किसी गाँव की लाइब्रेरी के लिए कुछ दान करना चाहते हैं। 
     हमने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए अनुज भाई को बधाई दी और साथ में अनुरोध किया कि वह किसी गाँव की लाइब्रेरी के लिए दान जरूर दें, लेकिन दान सांकेतिक ही हो और दान की राशि 1,100/- रुपये से ज्यादा नहीं हो।
     आज राजस्थान के अनूपगढ जिले के ततारपुर गाँव में डॉ. कलाम के नाम से एक लाइब्रेरी का शुभारंभ हुआ है और इस लाइब्रेरी के लिए डॉ. अनुज रघुवंशी ने 1,100/- दानस्वरूप दिए हैं। आपको उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं डॉ. अनुज रघुवंशी भाई।

      जन्मदिन पर लिया अनूठा संकल्प!!
      ग्रेटर नोएडा निवासी श्री रविन्द्र भडाना जी ने कल दिनाँक 01/08/2024 को अपने जन्मदिन के अवसर पर एक प्रेरक संकल्प लिया।
      उन्होंने घोषणा की है कि आगे से ग्रेटर नोएडा के जिस भी गाँव में लाइब्रेरी बनेगी वह उस हर लाइब्रेरी के लिए 11,00/- दानस्वरूप देंगे।

    कल पलवल जिले के ग्राम बडौली निवासी डॉ. योगेश जी की धर्मपत्नी निधि जी का हरियाणा में TGT गृहविज्ञान के पद पर सिलेक्शन हुआ है। डॉ. योगेश जी टीम लाइब्रेरी बडौली के साथ ग्राम पाठशाला के सक्रिय सदस्य भी हैं। निधि जी ग्राम पाठशाला के वरिष्ठ सदस्य श्री राजेश नागर निवासी ग्राम बम्बावड़, जिला गौतमबुद्धनगर की सुपुत्री हैं। इस शुभ अवसर पर भाई योगेश  जी ग्राम बडौली की लाइब्रेरी के लिए 2,100 ₹ दानस्वरूप देते हैं। निधि जी के दोनों ही परिवार ग्राम पुस्तकालयों के लिए समर्पित रूप से कार्यरत हैं। हम  दोनों परिवारों के लिए मंगल कामना प्रेषित करते हैI 
     दोस्तो, गाँवों के इन निःशुल्क पुस्तकालयों का निर्माण और संचालन इसी प्रकार के दान से हो रहा है। इसलिए टीम ग्राम पाठशाला आपसे विनम्र अनुरोध करती है कि आप भी अपने परिवार की हर खुशी के अवसर पर गाँवों के पुस्तकालयों के लिए सांकेतिक दान अवश्य दें। 🇮🇳
🇮🇳ग्राम_पाठशाला🇮🇳

     भतीजी के TGT पद पर चयनित होने पर बम्बावड गाँव की लाइब्रेरी के लिए 5100/- का दान!
     गाजियाबाद के गाँव बम्बावड निवासी श्री राजेश नागर जी की बेटी निधि नागर बैसला के TGT हरियाणा में चयन होने के उपरांत अपने गांव बम्बावड में आने पर बेटी को बधाई दी और इस अवसर पर बहन निधि के फुफा जी मास्टर सेवाराम जी एवं बुआ श्रीमती राजेश्वरी देवी ने 5100 ₹ गाँव बम्बावड की लाईब्रेरी के लिए दान-स्वरुप 04 अगस्त को दिये।
     टीम ग्राम पाठशाला श्री राजेश नागर जी और श्री सेवाराम जी के परिवारों को शुभकामनायें प्रेषित करती है।

17 अगस्त का यह दान उस पुण्य आत्मा के लिए जो आजीवन शिक्षा के लिए दान देती रही।
ताऊजी (स्व.) श्री मंशाराम जी ने अपने जीवन में न जाने कितने स्कूलों और कॉलेजों के निर्माण के लिए दान दिया था। कल उन पवित्र आत्मा की पुण्य तिथि थी और इस अवसर पर उनके भतीजे श्री अमित बैसला जी ने उनकी याद में अपने गाँव चिरोडी की लाइब्रेरी के लिए 5100/- रुपये दान करके उस पुण्य आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि दी।

"बेटे के जन्मदिन पर दिया अपने गाँव की लाइब्रेरी के लिए दान!"
आज मुजफ्फरनगर जिले के गाँव सिकंदरपुर निवासी भाई ललित जी के सुपुत्र दक्ष रोशवाल का जन्मदिवस है।
अपने सुपुत्र दक्ष के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भाई ललित जी ने अपने गाँव सिकंदरपुर की लाइब्रेरी के लिए 551/- रुपये और नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा की पुस्तकें दान स्वरुप भेंट की।
टीम ग्राम पाठशाला भाई ललित जी का आभार व्यक्त करती है और उनके सुपुत्र दक्ष को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करती है।

"पिता का घमंड होती है बेटी!"
आज गौतम बुद्ध नगर जिले के गाँव बम्बावड निवासी डॉ. श्री अरविंद नागर जी की सुपुत्री मेधावी का जन्मदिवस है।
अपनी सुपुत्री मेधावी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर डॉ. श्री अरविंद नागर जी ने अपने गाँव बम्बावड की लाइब्रेरी के लिए 2100/- रुपये दानस्वरूप दिए।
टीम ग्राम पाठशाला डॉ. श्री अरविंद नागर जी का तहेदिल से आभार व्यक्त करती है और उनकी सुपुत्री मेधावी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करती है।

विशेष कोटि का योगदान
     "कई दिनों से कुछ बहुत अच्छा करने का मन कर रहा था, फिर मैं अपने गाँव बम्बावड की लाइब्रेरी के लिए 10,000 रुपये की कुर्सियां ले आया।।"
    कल गाँव बम्बावड निवासी भाई श्री विनोद नागर जी ने गाँव की लाइब्रेरी पर 10 गद्देदार कुर्सियाँ दान कीं। भाई विनोद नागर जी, टीम ग्राम पाठशाला आपकी इस पवित्र सोच के लिए आपको नमन करती है और आपका बहुत-बहुत आभार भी व्यक्त करती है। आपने हम सभी के समक्ष एक सुन्दर उदाहरण प्रस्तुत किया है।

"आपको जन्मदिवस की अनंत-अनंत शुभकामनायें कपिल कसाना भाई"
आज दिनांक 26 अगस्त को ग्रेटर नोएडा के गाँव कल्दा निवासी भाई कपिल कसाना का जन्मदिवस है और इस शुभ अवसर पर भाई कपिल ने अपने गाँव की लाइब्रेरी के लिए 551/- दानस्वरूप भेंट किए हैं।
टीम ग्राम पाठशाला आपको इस शुभ अवसर पर शुभकामनायें प्रेषित करती है कपिल भाई।

जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनायें प्रवीण भाई।
29 अगस्त को ग्रेटर नोएडा के गाँव कल्दा निवासी भाई प्रवीण नागर जी का जन्मदिवस है और इस शुभ अवसर पर भाई प्रवीण नागर जी ने अपने गाँव की लाइब्रेरी के लिए 1100/- दान स्वरुप भेंट किए हैं।
टीम ग्राम पाठशाला आपको इस शुभ अवसर पर शुभकामनायें प्रेषित करती है प्रवीण भाई।

*अपनी स्वर्गीय माताजी की तेरहवीं के अवसर पर गाँव की लाइब्रेरी के लिए दान।।*
ग्रेटर नोएडा के गाँव बम्बावड निवासी डॉ. श्री अशोक नागर जी (पूर्व MLC प्रत्याशी) ने अपनी दिवंगत माताजी की तेरहवीं के अवसर पर अपने गाँव बम्बावड की लाइब्रेरी के लिए 2100/- दान-स्वरूप दिए हैं। टीम ग्राम पाठशाला माताजी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है। 

अब ऐसे मन रहे हैं लाडले-लाडलियों के जन्मदिन, हैप्पी बर्थडे गर्व बेटा।
DDPS में शिक्षक भाई श्री अमित नागर जी (निवासी ग्राम बम्बावड, ग्रेटर नोएडा) ने अपने सुपुत्र गर्व नागर के जन्मदिन के शुभ अवसर पर अपने गाँव बम्बावड की लाइब्रेरी के लिए 2100/- दान-स्वरुप दिए हैं।
टीम ग्राम पाठशाला भाई श्री अमित नागर जी का आभार व्यक्त करती है और बेटे गर्व को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनायें प्रेषित करती है।

अब ऐसे मन रहे हैं बेटियों के जन्मदिन, हैप्पी बर्थडे नेहा बिटिया।
समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले भाई श्री ईश्वर मावी जी ने अपनी सुपुत्री नेहा मावी (सुपौत्री डॉ. श्री टेकचंद मावी जी) के जन्मदिन 31 (अगस्त) के शुभ अवसर पर अपने गाँव टीला की लाइब्रेरी के लिए 1100/- दान-स्वरूप दिए हैं। बिटिया नेहा एक मेधावी छात्रा है और वर्तमान में UPSC की तैयारी में जुटी हुई है।
टीम ग्राम पाठशाला भाई श्री ईश्वर मावी जी का आभार व्यक्त करती है और बिटिया नेहा को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनायें प्रेषित करती है तथा उसकी UPSC में सफलता हासिल करने के लिए मंगल कामना करती है।

*बहुत सुकून मिलता है इसलिए देता हूँ गाँव की लाइब्रेरी के लिए दान।।*
कासगंज जिले के गाँव गेंदूपुरा की निःशुल्क लाइब्रेरी भाई कर्मवीर चौहान जी ने अपने निजी खर्च पर खुद अपने घर में बनाई हुई है।
आज श्री नरेंद्र कुमार जी ने दूसरी बार 501/- इस लाइब्रेरी पर जाकर दान स्वरूप दिए। श्री नरेंद्र कुमार जी कासगंज शहर में रामा इलेक्ट्रानिक्स के नाम से अपना कारोबार चलाते हैं और उनकी पुत्री कु. रश्मि उन्नाव जिले में बतौर जज तैनात हैं।
टीम ग्राम पाठशाला श्री नरेंद्र कुमार जी का आभार व्यक्त करती है।

जब दान की गंगा बह निकली है तो फिर मैं भी क्यूँ पीछे रहूँ?
ये हैं बहन सीमा सिंगला जी। ये सेक्टर-108, नोएडा में रहती हैं। इन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से ग्राम पाठशाला की मुहिम के विषय में जानकारी हुई। बहन सीमा जी ग्राम पाठशाला की मुहिम से इतनी प्रभावित हुईं कि इन्होंने तभी मन बना लिया कि अपने जन्मदिन पर सबसे पहले किसी गाँव की लाइब्रेरी के लिए कुछ न कुछ दान जरूर दूँगी।
2 अगस्त को बहन सीमा सिंगला जी का जन्मदिवस था और इस अवसर पर इन्होंने ग्रेटर नोएडा के गाँव अस्तौली की लाइब्रेरी के लिए 2100/- दान स्वरूप पहुँचा दिए।
टीम ग्राम पाठशाला आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनायें प्रेषित करती है बहन सीमा जी।


     टीम ग्राम पाठशाला समस्त समाज का भी धन्यवाद करती है जिसने ग्राम पाठशाला की मुहिम को एक जनान्दोलन बना दिया है।
   दोस्तो! इसी ग्रामदान से गाँवों के पुस्तकालयों का निर्माण और संचालन हो रहा है। इसलिए आप से भी विनम्र अनुरोध है कि आप भी अपने गाँव में इस पवित्र परंपरा को आगे बढ़ाएं।
    इस सबको देखकर ऐसा लगता है कि जैसे अब हर शादी-विवाह के साथ साथ हर्षोल्लास के अन्य अवसरों पर भी गाँवों के पुस्तकालयों के लिए दान दिया जा रहा है। आपके इस प्यार और समर्थन के समक्ष टीम ग्राम पाठशाला नतमस्तक है।
   गाँवों के पुस्तकालयों के लिए दान की यह परंपरा गाँवों के पुस्तकालयों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि आप भी अपने-अपने गाँवों में इस परम्परा को आगे बढ़ाने का प्रयास करें।

संकलनकर्ता

ग्राम पाठशाला एवं मासिक उलझन सुलझन

सूचना स्रोत - लालबहार जी



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मां की गोद से ऊंचाइयों तक — गिरिराज की आत्मकथा"

  मां की गोद से ऊंचाइयों तक  गिरिराज की आत्मकथा "मां की ही वह गोद है, जहां मानवता पले, अगर कहीं है जन्नत तो उसके आंचल के तले..."   यह पंक्ति मेरे जीवन का सार है — मेरी प्रेरणा, मेरा विश्वास और मेरी दिशा।   जब मैं पांच साल का था, तभी पिता जी — भंवरलाल गुर्जर — हमें छोड़कर चले गए। मां, मोती देवी, उस समय केवल 26 वर्ष की थीं। उस उम्र में जब जीवन शुरू होता है, उन्होंने अपना पूरा जीवन मेरे भविष्य के नाम कर दिया। मजदूरी करते हुए उन्होंने न केवल मुझे पाला, बल्कि यह यकीन भी दिलाया कि शिक्षा ही वह कुंजी है जो हर ताला खोल सकती है।   मां कहा करती थीं — "बेटा, गरीबी इंसान की हालत बदल सकती है, इरादा नहीं। मेहनत और ईमानदारी ही सबसे बड़ी पूंजी है।"  यह वाक्य मेरे जीवन का संबल बन गया।   लुहारा के सरकारी विद्यालय से मैंने पहली से आठवीं तक की पढ़ाई की। माध्यमिक शिक्षा मुंडिया से और उच्च माध्यमिक निवाई के राजकीय विद्यालय से प्राप्त की — जहां से मैंने 1994–95 में 12वीं कक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की। आगे की पढ़ाई जयपुर के राजस्थान कॉलेज से की, जहां 1...

દીપક પંડ્યા (ગાંધીનગર) - Updated 04.06.2026

મારી ભાવયાત્રા 64 નમસ્કાર … સ્નેહવંદન ! માનવ જીવનની આખીય દોડ પાછળ જો કોઈ એક જ આકાંક્ષા છુપાયેલી હોય, તો તે છે 'ખુશી'. સવારથી સાંજ સુધી માણસ જે કંઈ પણ કરે છે—પૈસા કમાય છે, સત્તા મેળવે છે, સંબંધો બાંધે છે—એ બધાની પાછળનો અંતિમ ઉદ્દેશ્ય માત્રને માત્ર સુખ અને આનંદની પ્રાપ્તિ જ હોય છે. પરંતુ આજના ભૌતિકવાદી યુગમાં માણસ ખુશીની વ્યાખ્યા ભૂલી ગયો છે. તે વિચારે છે કે મેળવવામાં, સંગ્રહ કરવામાં કે અન્ય પાસે અપેક્ષા રાખવામાં ખુશી છે. પણ સત્ય એનાથી તદ્દન વિપરીત છે. સાચી ખુશી આપવામાં છે, લેવા કે માંગવામાં નથી. આ સૃષ્ટિનો અપરંપાર નિયમ છે કે ખુશીની આપણે જેટલી લહાણી કરીશું, તેટલી જ તે આપણી પાસે વ્યાજ સાથે પાછી આવશે. જરા ઊંડાણથી વિચારીએ તો સમજાશે કે 'લેવું' અને 'માંગવું' એ ભિખારીપણું છે, જ્યારે 'આપવું' એ ખુદ અમીરી છે. જ્યારે આપણે કોઈની પાસે કંઈક માંગીએ છીએ, પછી ભલે તે વસ્તુ હોય, પ્રેમ હોય કે આદર હોય, ત્યારે આપણે આપણી જાતને ખાલી અનુભવીએ છીએ. માંગવામાં હંમેશા અપેક્ષા અને પરવશતા હોય છે. અને જ્યાં અપેક્ષાઓનો પહાડ હોય, ત્યાં ક્યારેય સાચો આનંદ હોઈ શકે નહીં. કારણ કે અપેક્ષા હંમેશા...

मन की बातें भाव भरी

🙏🌹🌹❤️❤️🙏 शुभ प्रभात जी🙏🌹❤️🙏 आपका दिन मंगलमय हो। ईश्वर आपकी हर मंगलकामना पूर्ण करें— वह जो हारे का सहारा है, जो टिमटिमाता जुगनू भी है और अथाह ऊर्जा से भरा तारा भी। जो घोर तिमिर में प्रकाश बनकर उभरता है, और उजाले में भी दिन को बहार देता है। वह जो आकार–निराकार दोनों रूपों में दुष्टों का संहारक है, जो दिशाहीन के लिए दिशासूचक यंत्र का पारा बन जाता है। जो निर्धन के दुःख–दरिद्रता का अंत है, और धनी के लिए पौ-बराहा। जिसके हम भी हैं और जो हमारा भी है। जो भूखे के लिए अन्न है और पशुओं के लिए चारा, जो पत्थर, पहाड़ और समूची धरा का आधार है। 🌹 वह सबका भला करें🌹 🙏🌹🌹❤️❤️🙏 आज का विचार मेरी पुस्तक “हृदय उद्गार” से एक कविता — सर्व धर्म समभाव छिन्न-भिन्न सा हृदय मेरा, मन में तूफानी कोलाहल है। सभ्यता के शिखर पर पहुँचकर, धर्म बना क्यों क्रूर दावानल है? भूमि वही, आकाश वही, तुझमें वही, मुझमें वही। एक-सा ही सबका आंचल है, धरती माँ का पावन आँचल है। रक्त-कोष में बहता एक ही बल है, कहीं केसरिया, कहीं हरित दल है। आब पियो या पानी पियो, जल तो आखिर एक ही जल है। यह कैसा आया भेद-रूपी पल है? भिन्न-भिन्न नामों म...