सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भास्कर न्यूज तामडिया

चाकसू विधानसभा क्षेत्र में कुल 47 ग्राम सेवा सहकारी समितियां व एक क्रय विक्रय सहकारी समिति ग्रामीण क्षेत्र व चाकसू कस्बे में किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले खाद-बीज व फसली ऋण देने का कार्य अनवरत करती आ रही है, लेकिन इन सबसे परे हटकर कादेड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति ने स्वयं के फण्ड से ग्रामीण परिवेश के बच्चों को पढ़ने के लिए आधुनिकता से सुसज्जित लाइब्रेरी का संचालन शुरू कर शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय मिसाल कायम की। दी जयपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक शाखा चाकसू के ऋण पर्यवेक्षक शंकर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 2022 में ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष पद पर युवा ओमप्रकाश यादव को नेतृत्व का अवसर प्राप्त हुआ। पूर्व बिलवा ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष रामसिंह ने पहले से ही शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए होने के कारण अध्यक्ष ओमप्रकाश को शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के लिए समर्पित रहकर कुछ अलग करने के लिए प्रोत्साहित किया। जिससे प्रेरित होकर पहली बैठक में ही गांव सहित आसपास के बच्चों के लिए पुस्तकालय खोलने का प्रस्ताव सभी सदस्यों की सहमति से लिया। ओर सहकारी समिति के फण्ड से एक हॉल में इकहत्तर बच्चों को एक साथ बैठकर पढ़ने के लिए आधुनिकता से सुसज्जित फर्नीचर लगवाया, जिसमें लड़कों व लड़कियों के लिए अलग-अलग बैठक व्यवस्था की गई। फ्री वाई फाई व सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे : ग्राम सेवा सहकारी समिति लाइब्रेरी में पढ़ने वाले बच्चों के लिए फ्री वाई फाई नेट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है ताकि बच्चें ऑनलाइन भी पढ़ाई कर सके। इसके साथ ही बच्चों की सुरक्षा के लिए उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ताकि अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा की चिंता नहीं करनी पड़े। कादेड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति लाइब्रेरी चार ग्राम पंचायतों के बीच सेन्टर में खुलने से ग्राम पंचायत तामडिया, भोज्याडा, थली व कादेड़ा पंचायतों के दर्जनों गांवों के बच्चों में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार का मार्ग प्रशस्त करने के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इन ग्राम पंचायतों की चाकसू कस्बे से दूरी लगभग 12 किलोमीटर से लेकर 20 किलोमीटर तक होने व आवागमन के साधन नहीं होने से कई लड़कियां कम्पिटीशन की तैयारी करने से वंचित होकर बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़ देती है। यहां लाइब्रेरी शुरू होने से बच्चों अनावश्यक खचों के साथ समय की भी बचत होगी। सहकारी समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने कहा कि भविष्य में जनरल नॉलेज सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बच्चों को किताबें भी मुफ्त में उपलब्ध करवाने के लिए सहकारी समिति प्रयासरत हैं। इस मुहिम में ऋण पर्यवेक्षक शंकर सिंह, व्यवस्थापक गिरधारी लाल समेत सभी सदस्यों का सहयोग सराहनीय है। 

दैनिक भास्कर से साभार (दिनांक 28.12.2023, जयपुर अंक)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मां की गोद से ऊंचाइयों तक — गिरिराज की आत्मकथा"

  मां की गोद से ऊंचाइयों तक  गिरिराज की आत्मकथा "मां की ही वह गोद है, जहां मानवता पले, अगर कहीं है जन्नत तो उसके आंचल के तले..."   यह पंक्ति मेरे जीवन का सार है — मेरी प्रेरणा, मेरा विश्वास और मेरी दिशा।   जब मैं पांच साल का था, तभी पिता जी — भंवरलाल गुर्जर — हमें छोड़कर चले गए। मां, मोती देवी, उस समय केवल 26 वर्ष की थीं। उस उम्र में जब जीवन शुरू होता है, उन्होंने अपना पूरा जीवन मेरे भविष्य के नाम कर दिया। मजदूरी करते हुए उन्होंने न केवल मुझे पाला, बल्कि यह यकीन भी दिलाया कि शिक्षा ही वह कुंजी है जो हर ताला खोल सकती है।   मां कहा करती थीं — "बेटा, गरीबी इंसान की हालत बदल सकती है, इरादा नहीं। मेहनत और ईमानदारी ही सबसे बड़ी पूंजी है।"  यह वाक्य मेरे जीवन का संबल बन गया।   लुहारा के सरकारी विद्यालय से मैंने पहली से आठवीं तक की पढ़ाई की। माध्यमिक शिक्षा मुंडिया से और उच्च माध्यमिक निवाई के राजकीय विद्यालय से प्राप्त की — जहां से मैंने 1994–95 में 12वीं कक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की। आगे की पढ़ाई जयपुर के राजस्थान कॉलेज से की, जहां 1...

દીપક પંડ્યા (ગાંધીનગર) - Updated 04.06.2026

મારી ભાવયાત્રા 64 નમસ્કાર … સ્નેહવંદન ! માનવ જીવનની આખીય દોડ પાછળ જો કોઈ એક જ આકાંક્ષા છુપાયેલી હોય, તો તે છે 'ખુશી'. સવારથી સાંજ સુધી માણસ જે કંઈ પણ કરે છે—પૈસા કમાય છે, સત્તા મેળવે છે, સંબંધો બાંધે છે—એ બધાની પાછળનો અંતિમ ઉદ્દેશ્ય માત્રને માત્ર સુખ અને આનંદની પ્રાપ્તિ જ હોય છે. પરંતુ આજના ભૌતિકવાદી યુગમાં માણસ ખુશીની વ્યાખ્યા ભૂલી ગયો છે. તે વિચારે છે કે મેળવવામાં, સંગ્રહ કરવામાં કે અન્ય પાસે અપેક્ષા રાખવામાં ખુશી છે. પણ સત્ય એનાથી તદ્દન વિપરીત છે. સાચી ખુશી આપવામાં છે, લેવા કે માંગવામાં નથી. આ સૃષ્ટિનો અપરંપાર નિયમ છે કે ખુશીની આપણે જેટલી લહાણી કરીશું, તેટલી જ તે આપણી પાસે વ્યાજ સાથે પાછી આવશે. જરા ઊંડાણથી વિચારીએ તો સમજાશે કે 'લેવું' અને 'માંગવું' એ ભિખારીપણું છે, જ્યારે 'આપવું' એ ખુદ અમીરી છે. જ્યારે આપણે કોઈની પાસે કંઈક માંગીએ છીએ, પછી ભલે તે વસ્તુ હોય, પ્રેમ હોય કે આદર હોય, ત્યારે આપણે આપણી જાતને ખાલી અનુભવીએ છીએ. માંગવામાં હંમેશા અપેક્ષા અને પરવશતા હોય છે. અને જ્યાં અપેક્ષાઓનો પહાડ હોય, ત્યાં ક્યારેય સાચો આનંદ હોઈ શકે નહીં. કારણ કે અપેક્ષા હંમેશા...

मन की बातें भाव भरी

🙏🌹🌹❤️❤️🙏 शुभ प्रभात जी🙏🌹❤️🙏 आपका दिन मंगलमय हो। ईश्वर आपकी हर मंगलकामना पूर्ण करें— वह जो हारे का सहारा है, जो टिमटिमाता जुगनू भी है और अथाह ऊर्जा से भरा तारा भी। जो घोर तिमिर में प्रकाश बनकर उभरता है, और उजाले में भी दिन को बहार देता है। वह जो आकार–निराकार दोनों रूपों में दुष्टों का संहारक है, जो दिशाहीन के लिए दिशासूचक यंत्र का पारा बन जाता है। जो निर्धन के दुःख–दरिद्रता का अंत है, और धनी के लिए पौ-बराहा। जिसके हम भी हैं और जो हमारा भी है। जो भूखे के लिए अन्न है और पशुओं के लिए चारा, जो पत्थर, पहाड़ और समूची धरा का आधार है। 🌹 वह सबका भला करें🌹 🙏🌹🌹❤️❤️🙏 आज का विचार मेरी पुस्तक “हृदय उद्गार” से एक कविता — सर्व धर्म समभाव छिन्न-भिन्न सा हृदय मेरा, मन में तूफानी कोलाहल है। सभ्यता के शिखर पर पहुँचकर, धर्म बना क्यों क्रूर दावानल है? भूमि वही, आकाश वही, तुझमें वही, मुझमें वही। एक-सा ही सबका आंचल है, धरती माँ का पावन आँचल है। रक्त-कोष में बहता एक ही बल है, कहीं केसरिया, कहीं हरित दल है। आब पियो या पानी पियो, जल तो आखिर एक ही जल है। यह कैसा आया भेद-रूपी पल है? भिन्न-भिन्न नामों म...