अवधपुरी में भगवान श्री राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ आगमन की वेला में एक गीत जन-जन में, मन-मन में लगातार बस रहा है, बज रहा है, गूंज रहा है-
राम आएंगे तो अँगना सजाऊंगी.....
सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर इसी गीत की धुन है-राम आएँगे।
सत्संग और भागवत कथा के हर पंडाल में भी यह गीत गूंज रहा है - राम आएंगे तो अँगना सजाऊंगी.....
बड़े बुजुर्गों की आंखें यह कहते हुए नम है कि -
राम आएंगे तो अँगना सजाऊंगी.....
युवाओं के पैर थिरक रहे हैं यह गाते हुए कि -
राम आएंगे तो अँगना सजाऊंगी.....
आशा और विश्वास के साथ कोटि कोटि कंठ गा रहे हैं -
राम आएंगे तो अँगना सजाऊंगी.....
स्वतंत्रता संग्राम के दौर में वंदे मातरम इन दो शब्दों में पूरे जन मानस को आपस मे जोड़ दिया था , आशा उत्साह और उमंग का संचार किया था।वैसा ही यह दौर लग रहा है। लगभग 500 वर्षों के बाद अवधपुरी में भव्य श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का अवसर और इस शुभ वेला में घट घट में गूंज रहे है दो शब्द -
राम आएंगे तो अँगना सजाऊंगी.....
एक अद्भुत जादू जैसा अहसास है इन दो शब्द में -
राम आएंगे तो अँगना सजाऊंगी...
हताश, निराश, उदास, दुःखी, पीड़ित को सम्बल दे रहे हैं यह दो शब्द-
राम आएंगे तो अँगना सजाऊंगी...
हारे हुए का सहारा है ये शब्द-
राम आएंगे तो अँगना सजाऊंगी...
दवा है, यह मरहम है यह, कंधों पर वात्सल्य मय सांत्वना के बोल है -राम आएंगे तो अँगना सजाऊंगी...
घनघोर परेशानियों से टूटकर कोई व्यक्ति यदि आत्महत्या के लिए भी उद्यत हो रहा हो और यह गीत सुन ले-
राम आएंगे तो अँगना सजाऊंगी...
तो पक्का अपना विचार बदल देगा, जीने की प्रेरणा मिल जाएगी।
सब में शबरी जैसे भक्ति भाव संचार करने वाले शब्द हैं -
राम आएंगे तो अँगना सजाऊंगी...
सब में हनुमान जी जैसी शक्ति जागृत करने वाले शब्द हैं -
राम आएंगे तो अँगना सजाऊंगी...
षड्यंत्र कार्यों और कुटिलता करने वालों के लिए चेतावनी भी है -
राम आएंगे तो अँगना सजाऊंगी...
सात्विक संघर्ष की प्रेरणा है -
राम आएंगे तो अँगना सजाऊंगी...
असीम धैर्य का अवलंबन है - राम आएंगे तो अँगना सजाऊंगी...
जो दु:खी है उनके दु:ख को मिटाने वाले शब्द हैं यह -
राम आएंगे तो अँगना सजाऊंगी...
पीड़ित की पीड़ा हरने का आश्वासन है -
राम आएंगे तो अँगना सजाऊंगी...
जो खुश हैं उनकी खुशियां बढ़ाने वाले शब्द हैं यह -
राम आएंगे तो अँगना सजाऊंगी...
जो प्रसन्न है उनकी प्रसन्नता बढ़ाने वाला शब्द है -
राम आएंगे तो अँगना सजाऊंगी...
जो आनंदित है उनके आनंद को बढ़ाने वाले शब्द हैं यह -
राम आएंगे तो अँगना सजाऊंगी...
दीपावली की इस पावन वेला पर आप भी गाइए, गुनगुनाइए, और उत्साह से अपने काम मे जुट जाइये।
मेरी झोपड़ी के भाग्य,
आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे,
राम आएँगे आएँगे,
राम आएँगे,
मेरी झोपडी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे ॥
आत्मीय शुभकामनाएं 🌾💫
✒️........ संदीप जोशी, जालोर
राजस्थान
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें