मेरठ। एक समय मेरठ जनपद में गुर्जर समाज के संदर्भ में किवंदन्ती प्रचलित थी धनपुरा के महल, हातम सिंह की दहल और न्यादर सिंह के बैल। ये सभी अपनी अपनी विशिष्ट विशेषताओं के कारण जाने जाते थे और धनपुरा के महलों ही के साथ उनमें निवास करने वालों ने भी उल्लेखनीय प्रगति राजनीति के क्षेत्र में की और किवंदन्ती के बोलों की विश्वसनीयता को बरकरार रखा। मेरठ जनपद के प्रतिष्ठित परिवारों में परीक्षितगढ़ के पास स्थित धनपुरा गांव का दयाल परिवार भी सम्मिलित था। धनपुरा के दयाल बन्धुओं क्रमशः श्री रामदयाल जी और श्री प्रभुदयाल जी ने क्रमिक रूप से क्षेत्र का प्रतिनिधित्व विभिन्न दायित्वों के साथ किया। साथ ही जनता के समक्ष अपनी दृढ़ता और विश्वसनीयता को बनाये रखा। यही कारण रहा कि क्षेत्रीय जनता ने पहले जयेष्ट भ्राता श्री रामदयाल जी को और फिर कनिष्ठ भ्राता श्री प्रभुदयाल जी को नेतृत्व के अवसर प्रदान किये। इसमें उनकी निष्पक्ष स्वच्छ राजनीति का भी योगदान रहा। दयाल बन्धुओं की चौधरी चरण सिंह जी में भरपूर आस्था थी। चौधरी साहब भी दयाल बन्धुओं के मनोभावों को पूर्ण रूप से समझते थे। दोनों ही भाइयों ने अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में चौधरी साहब का साथ पूरे प्राण प्रण से निभाया। कठोरता, दृढ़ता और स्पष्ट भावाभिव्यक्ति दयाल बन्धुओं की विशेषता थी। गुर्जर समाज समेत समस्त समाज में दोनों ही को विशेष प्रेम प्राप्त था ।
Meerut. Once upon a time, in the context of Gujjar community in Meerut district, a legend was prevalent about Dhanpura's palace, Hatam Singh's dahal and Nyadar Singh's bull. All of them were known for their distinctive features and the palaces of Dhanpura as well as those who lived in them made remarkable progress in the field of politics and retained the credibility of the words of legend. The Dayal family of Dhanpura village situated near Parikshitgarh was also included in the prestigious families of Meerut district. Dayal brothers of Dhanpura Mr. Ramdayal ji and Mr. Prabhudayal ji respectively represented the area with different responsibilities. At the same time, he maintained his firmness and credibility in front of the public. This is the reason why the regional public first gave leadership opportunities to the senior brother Shri Ramdayal ji and then to the junior brother Shri Prabhudayal ji. His fair and clean politics also contributed to this. Dayal brothers had full faith in Chaudhary Charan Singh ji. Chaudhary Saheb also understood the sentiments of the Dayal brothers completely. Both the brothers supported Chaudhary Saheb wholeheartedly in their long political career. Rigidity, firmness and clear expression were the specialties of the Dayal brothers. Both of them had special love in the entire society including the Gurjar community.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें