मेरठ। लखनऊ में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में जानी क्षेत्र के सालेहनगर प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका रीना काकरान को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। मोदीनगर की रहने वाली रीना काकरान को नवाचार, काव्य रचनाओ, कबाड़ से जुगाड़ कर टीचिंग लर्निंग मेटेरियल तैयार करने समेत अन्य उपलिब्धयों के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। संवाद
इसके अतिरिक्त इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. मृदुला शर्मा को शिक्षक दिवस पर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शिक्षा मंत्री गुलाब देवी और बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार उनको शिक्षा जगत में उत्कृष्ट कार्य एवं कुशल प्रशासनिक कार्य करने के लिए दिया गया है। 75 जिलों के शिक्षाविदों में डॉ. मृदुला शर्मा ने जिला स्तर, मंडल स्तर, निदेशालय और शासन स्तर पर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है। डॉ. मृदुला शर्मा ने हिन्दी में मेरठ विश्वविद्यालय से एमए पीएचडी उपाधि प्राप्त की है। संवाद
वहीं मेरठ स्थित के.एल. इंटरनेशनल स्कूल के सीए प्रधानाचार्य व सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर सुधांशु शेखर को मंगलवार को शिक्षक दिवस पर दिल्ली के एक होटल में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया।
सुधांशु शेखर को शिक्षा के क्षेत्र में 29 वर्ष के योगदान, छात्रों के सर्वांगीण विकास, नवोन्मेषी शैक्षिक प्रक्रिया को अपनाने के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार के तहत उन्हें प्रशस्ति पत्र, रजत पदक और 50 हजार नकद धनराशि प्रदान की गई। सुधांशु शेखर ने सम्मान मिलने पर खुशी जताई। उन्हे स्कूल स्टाफ ने बधाई दी। माई सिटी रिपोर्टर
इनके अतिरिक्त स्थानीय स्तर पर भी विभिन्न शिक्षण संस्थानों के द्वारा शिक्षकों को सम्मानित किए जाने के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें