"भाई देखने आ जाओ, मैं भी अपने थाने में लाइब्रेरी बनवा बनवा रहा हूँ..."
श्री अजित कुमार दिल्ली के ग्रेटर कैलाश पुलिस स्टेशन के एसएचओ हैं और अजित साहब अपने पुलिस स्टेशन में एक बहुत ही भव्य लाइब्रेरी बनवा रहे हैं। कल उनके निमंत्रण पर इस भव्य लाइब्रेरी को देखने का सौभाग्य मिला। लाइब्रेरी में एक-एक चीज को देखकर लगता है कि इसे पूरे मनोयोग से बनाया जा रहा है।
थाना अध्यक्ष साहब ने बताया कि इस लाइब्रेरी के एक हिस्से मे वह बालकों के लिए भी लाइब्रेरी बनाना चाहते हैं।
इस पुलिस अधिकारी से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
यह सारा वृत्तांत है लालबहार जी के द्वारा प्रदत्त जो कि ग्राम पाठशाला के सृजक भी हैं और असंख्य लोगों का उत्साहवर्धन कर देने वाले भी। उनका लक्ष्य सीधा और बिलकुल स्पष्ट है कि काम करते चले जाना है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें