एक बांग्लादेशी मेडिकल छात्रा, 24 वर्षीय लड़की शर्मिन, लम्बे समय से पेट की समस्या से पीड़ित थी पर किसी अज्ञात कारण से उनकी बीमारी का निदान नहीं हो पा रहा है।
वह एक मेडिकल छात्रा है, अतः उसने निदान हेतु हर जगह खोज की, और अंततः उसने संयुक्त राज्य अमेरिका में क्लीवलैंड क्लिनिक में गैस्ट्रो-आंत्र सर्जरी विभाग के प्रमुख, करीम अबू एल्मागोड नामक एक मिस्र के डॉक्टर के बारे में सुना।
यह आदमी पाचन तंत्र की सर्जरी में इतना पारंगत है कि कि उसे अमेरिका के चिकित्सकीय क्षेत्र में 'मिस्र का जादूगर' कहा जाता है!
शर्मिन ने अपने रेडियोग्राफ सहित सभी रिपोर्ट डॉक्टर करीम को को भेजीं और डॉ. करीम, जो उसका निदान करने में सक्षम थे, ने जवाब दिया कि शर्मिन को अपने पाचन तंत्र का एक बड़ा ऑपरेशन कराने की आवश्यकता है, अमेरिका में इस ऑपरेशन का अनुमानित व्यय 500,000 USD/ है, जबकि बांग्लादेश में 4 करोड़।
डॉ. करीम और शर्मिन दोनों ही ऑपरेशन और उसके व्यय को लेकर बहुत भ्रमित थे, क्योंकि शर्मिन अमेरिका के लिए टिकट तक भी नहीं खरीद सकती थी!
आख़िरकार डॉ. करीम ने उपाय खोज निकाला और काहिरा यूनिवर्सिटी अस्पताल में शर्मिन का निःशुल्क ऑपरेशन करने का निर्णय लिया, और उनका सफलतापूर्वक ऑपरेशन करने के बाद यह सिद्ध कर दिया कि एक आदमी बनों! डॉक्टर बनो तो बिल्कुल डॉ. करीम की तरह!
कोरा से साभार
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें