सवाल : मेरी उम्र 30 साल है। मुझे जिम जाकर व्यायाम करना पसंद है, लेकिन जिम में वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक की खबरें परेशान करती हैं। क्या जिम में व्यायाम करना नुकसानदेह है?
उत्तर : जिम में व्यायाम करने से दिक्कत नहीं है, पर जरूरत से ज्यादा व्यायाम किसी भी लिहाज से सही नहीं है। कंपल्सिव एक्सरसाइज से बचें, ऐसे में व्यायाम की लत पड़ जाती है। व्यायाम का फायदा तभी है, जब उसे संतुलन बनाकर किया जाए। सही खानपान, शारीरिक सक्रियता व अपनी क्षमता का ध्यान रखें। बिना सोचे-समझे मशीनों पर घंटों पसीना बहाते रहना सही नहीं। व्यायाम सही व नियम से करें। गलत ढंग से व्यायाम करने से लिगामेंट चोटिल हो सकते हैं, मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है। इसके साथ ही शुरुआत में व्यायाम प्रशिक्षित ट्रेनर की निगरानी में करें। हैवी या हाई इंटेंसिटी वाले व्यायाम से पहले मेडिकल चेकअप करा लें। मसलन, ट्रेडमिल या फिर किसी अंग विशेष में दर्द की समस्या है तो ट्रेनर को बता दें। रोज व्यायाम करें, एक दिन में पूरे हफ्ते की पूर्ति न करें। एकदम से दबाव न डालें। जिम जाना है जरूर जाएं, पर नींद संतुलित रखें।
अपनी सेहत से जुड़े सवाल tanmanhindustan@gmail.com पर मेल करें।
आप इस पते पर भी सवाल भेज सकते हैं -
तन-मन, हिन्दुस्तान, आकृति बिल्डिंग, सी-164, सेक्टर-63, नोएडा, गौतम बुद्ध नगर- 201301 (उत्तर प्रदेश)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें