सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रतिभा

भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में मवाना के फिटकरी गांव की प्रतिभा छवि सिंह ने अपनी क्षमताओं से कमाल कर दिया है। 
उसे अमेरिका के राज्य ओहियो स्थित ओबरलिन कॉलेज ऑफ आर्ट्स से करीब तीन करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति के लिए चुना गया है। उसको मिलने वाली इस छात्रवृत्ति में ट्यूशन फीस, आवास खर्च, भोजन खर्च और स्वास्थ्य बीमा खर्च शामिल हैं। 
छवि इस कॉलेज से चार वर्षीय स्नातक की पढ़ाई करेगी। उसने विषयों में इनवायरमेंट (पर्यावरण), इंटरनेशनल पॉलिटिक्स (अंतरराष्ट्रीय राजनीति) और एस्ट्रोलॉजी (ज्योतिष) का चुनाव किया है। 
छवि नंगलामल चीनी मिल में सेवारत इंजीनियर राजकुमार की बेटी है। उसकी मां प्रमिता प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। वहीं छोटा भाई एमआईईटी में बारहवीं कक्षा का छात्र है। मामा संजय सागर के मुताबिक 23 अगस्त को छवि अमेरिका रवाना होगी। इसके लिए पासपोर्ट, वीजा की पूरी तैयारी हो चुकी है। कॉलेज की ओर से टिकट भी भेजा गया है। 23 अगस्त को छवि को अमेरिका जाना है। 
इस होनहार बिटिया छवि ने गंगानगर स्थित एमआईईटी पब्लिक स्कूल से दसवीं और मवाना स्थित स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल से 2022 में 93 प्रतिशत अंकों से 12वीं पास की है। इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस में बीए ऑनर्स में एडमिशन भी लिया है। एक सेमेस्टर के एग्जाम भी दिए हैं। 
इसी दौरान इंटरनेट पर सर्च के दौरान द डेक्सटेरेटी ग्लोबल ग्रुप के बारे में जानकारी हुई। इसी माध्यम से वह ओबरलिन कॉलेज के पोर्टल से जुड़ी और वहां विदेशी छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना के बारे में पता चला। ऐसे मिलेगा छात्रवृत्ति का लाभ ओबरलिन कमिटमेंट स्कॉलरशिप के नाम से यह छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। कॉलेज से जारी पत्र और ब्योरे के आधार पर स्नातक के लिए एक साल का अनुमानित पढ़ाई खर्च 89,585 से अधिक डॉलर का है । ओबरलिन कॉलेज की विशेष शाखा ओबरलिन फाइनेंशियल एड अवार्ड के माध्यम से अभ्यर्थी का चयन किया जाता है। इसमें करीब 75,886 डॉलर इंटरनेशनल ग्रांट के रूप में, 10,000 डॉलर ओबरलिन कॉलेज ग्रांट के रूप में और 2700 डॉलर एंप्लॉय फंड के रूप में प्रतिवर्ष के हिसाब से दिया जाता है। छवि ने बीए के लिए चार कॉलेज के एंट्रेस दिए। उन्होंने ओबरलिन कॉलेज व एक अन्य कॉलेज का एंट्रेंस क्लियर कर यह उपलब्धि हासिल की है। 
विपुल सैनी 
(संवाद, दैनिक अमर उजाला से साभार)

स्वागत
मेरठ की बेटी को अमेरिका में ३ करोड़ की छात्रवृत्ति
मवाना क्षेत्र के फिटकरी गांव की छवि सिंह ने अमेरिका के ऑहियो राज्य स्थित 'ओबरलीन कॉलेज ऑफ आर्ट्स' से लगभग 3 करोड़ की छात्रवृत्ति अर्जित की है. छवि इस कॉलेज में चार वर्ष का स्नातक कोर्स करेंगी. उनके विषय हैं पर्यावरण, अंतर्राष्ट्रीय राजनीति और ज्योतिष. छवि के पिता एक चीनी मिल में अभियंता हैं और माँ प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं. छवि ने एक बार पुनः सिद्ध कर दिया है कि कड़ा परिश्रम विश्व में किसी भी मुकाम को प्राप्त करने में सक्षम करता है.
आज हम सब मिलकर छवि का हार्दिक स्वागत करेंगे और उनसे कुछ सीख अवश्य लेंगे. हमारे विद्यार्थी आपसे कुछ बिंदुओं पर अपने तरीके से बात करेंगे. हमें आशा है कि आप इन छोटे नन्हे मुन्नों को सहज भाव से उनका हिस्सा बनकर उनसे बात करेंगी. 'नारायण विद्यापीठ', मंडौरा की तरफ से आपको हार्दिक शुभकामनायें और आपका अमेरिका में अध्ययन सफल रहे और वहां भी आप भारत का नाम रोशन करें. ऐसी हमारी भावना है. धन्यवाद. 
तत्पश्चात बच्चों ने छवि से कुछ प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासा को शांत किया।
इस अवसर पर विगत कुछ वर्ष पूर्व अमेरिका में छात्रवृत्ति पर शोध करने गए निकटवर्ती गांव बहादरपुर के प्रांजल के पिता कर्नल राजेंद्र सिंह ने छवि को आशीष देते हुए अपने उद्गार कुछ इस प्रकार व्यक्त किए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मां की गोद से ऊंचाइयों तक — गिरिराज की आत्मकथा"

  मां की गोद से ऊंचाइयों तक  गिरिराज की आत्मकथा "मां की ही वह गोद है, जहां मानवता पले, अगर कहीं है जन्नत तो उसके आंचल के तले..."   यह पंक्ति मेरे जीवन का सार है — मेरी प्रेरणा, मेरा विश्वास और मेरी दिशा।   जब मैं पांच साल का था, तभी पिता जी — भंवरलाल गुर्जर — हमें छोड़कर चले गए। मां, मोती देवी, उस समय केवल 26 वर्ष की थीं। उस उम्र में जब जीवन शुरू होता है, उन्होंने अपना पूरा जीवन मेरे भविष्य के नाम कर दिया। मजदूरी करते हुए उन्होंने न केवल मुझे पाला, बल्कि यह यकीन भी दिलाया कि शिक्षा ही वह कुंजी है जो हर ताला खोल सकती है।   मां कहा करती थीं — "बेटा, गरीबी इंसान की हालत बदल सकती है, इरादा नहीं। मेहनत और ईमानदारी ही सबसे बड़ी पूंजी है।"  यह वाक्य मेरे जीवन का संबल बन गया।   लुहारा के सरकारी विद्यालय से मैंने पहली से आठवीं तक की पढ़ाई की। माध्यमिक शिक्षा मुंडिया से और उच्च माध्यमिक निवाई के राजकीय विद्यालय से प्राप्त की — जहां से मैंने 1994–95 में 12वीं कक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की। आगे की पढ़ाई जयपुर के राजस्थान कॉलेज से की, जहां 1...

દીપક પંડ્યા (ગાંધીનગર) - Updated 04.06.2026

મારી ભાવયાત્રા 64 નમસ્કાર … સ્નેહવંદન ! માનવ જીવનની આખીય દોડ પાછળ જો કોઈ એક જ આકાંક્ષા છુપાયેલી હોય, તો તે છે 'ખુશી'. સવારથી સાંજ સુધી માણસ જે કંઈ પણ કરે છે—પૈસા કમાય છે, સત્તા મેળવે છે, સંબંધો બાંધે છે—એ બધાની પાછળનો અંતિમ ઉદ્દેશ્ય માત્રને માત્ર સુખ અને આનંદની પ્રાપ્તિ જ હોય છે. પરંતુ આજના ભૌતિકવાદી યુગમાં માણસ ખુશીની વ્યાખ્યા ભૂલી ગયો છે. તે વિચારે છે કે મેળવવામાં, સંગ્રહ કરવામાં કે અન્ય પાસે અપેક્ષા રાખવામાં ખુશી છે. પણ સત્ય એનાથી તદ્દન વિપરીત છે. સાચી ખુશી આપવામાં છે, લેવા કે માંગવામાં નથી. આ સૃષ્ટિનો અપરંપાર નિયમ છે કે ખુશીની આપણે જેટલી લહાણી કરીશું, તેટલી જ તે આપણી પાસે વ્યાજ સાથે પાછી આવશે. જરા ઊંડાણથી વિચારીએ તો સમજાશે કે 'લેવું' અને 'માંગવું' એ ભિખારીપણું છે, જ્યારે 'આપવું' એ ખુદ અમીરી છે. જ્યારે આપણે કોઈની પાસે કંઈક માંગીએ છીએ, પછી ભલે તે વસ્તુ હોય, પ્રેમ હોય કે આદર હોય, ત્યારે આપણે આપણી જાતને ખાલી અનુભવીએ છીએ. માંગવામાં હંમેશા અપેક્ષા અને પરવશતા હોય છે. અને જ્યાં અપેક્ષાઓનો પહાડ હોય, ત્યાં ક્યારેય સાચો આનંદ હોઈ શકે નહીં. કારણ કે અપેક્ષા હંમેશા...

मन की बातें भाव भरी

🙏🌹🌹❤️❤️🙏 शुभ प्रभात जी🙏🌹❤️🙏 आपका दिन मंगलमय हो। ईश्वर आपकी हर मंगलकामना पूर्ण करें— वह जो हारे का सहारा है, जो टिमटिमाता जुगनू भी है और अथाह ऊर्जा से भरा तारा भी। जो घोर तिमिर में प्रकाश बनकर उभरता है, और उजाले में भी दिन को बहार देता है। वह जो आकार–निराकार दोनों रूपों में दुष्टों का संहारक है, जो दिशाहीन के लिए दिशासूचक यंत्र का पारा बन जाता है। जो निर्धन के दुःख–दरिद्रता का अंत है, और धनी के लिए पौ-बराहा। जिसके हम भी हैं और जो हमारा भी है। जो भूखे के लिए अन्न है और पशुओं के लिए चारा, जो पत्थर, पहाड़ और समूची धरा का आधार है। 🌹 वह सबका भला करें🌹 🙏🌹🌹❤️❤️🙏 आज का विचार मेरी पुस्तक “हृदय उद्गार” से एक कविता — सर्व धर्म समभाव छिन्न-भिन्न सा हृदय मेरा, मन में तूफानी कोलाहल है। सभ्यता के शिखर पर पहुँचकर, धर्म बना क्यों क्रूर दावानल है? भूमि वही, आकाश वही, तुझमें वही, मुझमें वही। एक-सा ही सबका आंचल है, धरती माँ का पावन आँचल है। रक्त-कोष में बहता एक ही बल है, कहीं केसरिया, कहीं हरित दल है। आब पियो या पानी पियो, जल तो आखिर एक ही जल है। यह कैसा आया भेद-रूपी पल है? भिन्न-भिन्न नामों म...