सहारनपुर, 26 अगस्त (पंजाब केसरी ब्यूरो):
स्पिक मैके एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आज स्पिक मैके के 'नेचर वाक' मॉड्यूल का आयोजन कंपनी गार्डन में किया गया। युवाओं को नेचर वाक कराने के लिए नन्दी ग्राम सहारनपुर के प्रख्यात पद्मश्री सेठपाल सिंह को आमंत्रित किया गया। उपस्थित छात्र- छात्राओं को कंपनी बाग के इतिहास के बारे में बताते हुए कई प्रकार के पेड़-पौधों, पुष्पों एवं वृक्षों के बारे में जानकारी दी गई और बताया कि किस प्रकार पेड़-पौधे हमारे जीवन एवं परम्पराओं से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि आज का युवा वर्ग अपना अधिकतम समय मोबाइल एवं इंटरनैट में लगा रहा है और प्रकृति से विमुख हो रहा है। इस नेचर वाक का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रकृति से जोड़ना था। इस दौरान बच्चों ने पुराने बरगद की छाया में बैठकर स्पिक मैके प्राणायाम का आनंद भी उठाया और इस अवसर पर युवाओं ने उत्सुकता से सेठपाल सिंह से प्रकृति एवं वृक्षों से जुड़े कई प्रश्न पूछते हुए अपनी जिज्ञासा को शांत किया व प्रकृति की सुंदरता को आत्मसात करने का भी प्रयास किया।
जिला उद्यान अधिकारी ने कहा कि पेड़-पौधे हमारी परंपराओं एवं संस्कृति का हिस्सा हैं और स्पिक मैके संस्था एक संस्था मात्र ही नहीं बल्कि एक आंदोलन के रूप में कार्य करते हुए युवा वर्ग को जाग्रत करने का अथक प्रयास कर रही है।
उन्होंने युवाओं को जानकारी देते हुए बताया कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस गार्डन एशिया का माना हुआ बॉटनिकल गार्डन है और यह हमारे सहारनपुर शहर की धरोहर भी है। समन्वयक शेफाली मल्होत्रा ने बताया कि आगामी अक्तूबर माह तक विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा नेता जी सुभाष चंद्र बोस गार्डन एवं रिमाऊंट डिपो में नेचर वॉक करवाई जाएगी, जिसमें विभिन्न विद्यालय भाग लेंगे।
कार्यक्रम के संयोजन में सुभाष धीमान एवं प्रतीक पंवार का मुख्य सहयोग रहा। इस दौरान पाइनवुड स्कूल, रेनबो एल.के.जी., राजकीय कन्या इंटर कालेज, गुरुनानक इंटर कालेज आदि के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
दैनिक पंजाब केसरी से साभार
सहारनपुर : स्पिक मैके एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान
में नेचर वाक माड्यूल का आयोजन कंपनी गार्डन में किया गया। पद्मश्री सेठपाल द्वारा छात्र - छात्राओं को कंपनी बाग के इतिहास के बारे में बताते हुए पेड़-पौधों, पुष्पों एवं वृक्षों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से पेड़-पौधे हमारे जीवन एवं परंपराओं से जुड़े हैं। नेचर वाक का उद्देश्य बच्चों को प्रकृति से जोड़ना है। छात्रों ने बरगद की छाया में बैठकर प्राणायाम किया। इस दौरान पद्मश्री सेठपाल से छात्र - छात्राओं ने वनस्पतियों से संबंधित कई प्रश्न पूछे, जिसका उन्होंने बच्चों को जवाब दिया। समन्वयक शैफाली मल्होत्रा ने भी जानकारी दी। कार्यक्रम के संयोजन में सुभाष धीमान, प्रतीक पंवार, पाइनवुड, रेनबो केएलजी स्कूल, राजकीय कन्या इंटर कालेज व गुरुनानक इंटर कालेज के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें