(कीर्ति पवार को जवाहर नवोदय समिति में डिप्टी कमिश्नर बनने
पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। कीर्ति पवार ग्राम ढेला
नगला जनपद अमरोहा के मूल निवासी ऋषिपाल सिंह की सुपुत्री हैं। इन्होंने गांव, क्षेत्र, जनपद समेत स्वजातीय गुर्जर समाज का नाम भी रोशन किया है। मासिक उलझन सुलझन की टीम ईश्वर से प्रार्थना करती है कि कीर्ति पवार उन्नति के पथ पर अग्रसर होती रहे।)
विवरण
ऋषिकेश: तीर्थनगरी की बेटी कीर्ति पंवार ने विभागीय डिप्टी कमिश्नर की परीक्षा में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्हें डिप्टी कमिश्नर जवाहर नवोदय समिति भारत सरकार में नियुक्ति मिली है।
वर्तमान में कीर्ति पंवार असिस्टेंट कमिश्नर इंचार्ज नवोदय विद्यालय समिति मुख्यालय नोएडा में तैनात हैं। ऋषिकेश के भरत विहार निवासी सेवानिवृत्त उपनिदेशक (शिक्षा) उत्तराखंड आरपी सिंह की पुत्री कीर्ति ने सरकारी प्राथमिक विद्यालय से शिक्षा प्रारंभ कर सहायता प्राप्त इंटर कालेज एवं गवर्नमेंट पीजी कालेज से एमए और बीएड तक शिक्षा ग्रहण की। उन्हें प्रथम नियुक्ति पीजीटी टीचर जवाहरलाल नवोदय में प्राप्त हुई। दो बच्चों और परिवार की जिम्मेदारी निभाते हुए वह जवाहर नवोदय विद्यालय बागेश्वर उत्तराखंड में प्राचार्य के पद पर कार्यरत रहीं। ए थंगावेलू डिप्टी कमिश्नर (प्रशासन) नवोदय विद्यालय की ओर से जारी की गई सूचना में उन्हें डिप्टी कमिश्नर नवोदय विद्यालय समिति भारत सरकार बनाया गया है।
जागरण संवाददाता की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें