अवसर
26 अगस्त 2023 को क्रांतितीर्थ आयोजन समिति के तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन गौतमबुद्ध नगर में शाम 3:00 बजे से 7:00 बजे तक m57 डेल्टा 3 में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद चौधरी तोता सिंह कसाना जी के वंशज श्री राजेन्द्र सिंह कसाना ने की। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ इतिहासकार एवं समाज सेवी डा राजपाल सिंह कसाना ने किया।
उद्बोधन
कार्यक्रम में समिति के सहसंयोजक श्री मयंक अग्रवाल ने समिति के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत सरकार सन् 1857 से लेकर सन् 1947 तक के सभी बलिदानियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के नाम के शिलालेख उनके गांव में लगवा रही है। आम आदमी को अपने पूर्वजों के गौरवशाली संघर्ष के विषय में पता लगे, उसके लिए क्रांतितीर्थ आयोजन समिति जगह-जगह बलिदानियों के नाम पर कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्री अशोक चौधरी ने कहा कि दिल्ली के आसपास खासतौर से आज के गौतमबुद्ध नगर जिले दादरी सिकंदराबाद तथा लोनी के क्षेत्र यहां के बहादुर लोगों ने बडा भारी संघर्ष किया था। 31 मई को होने वाले युद्ध में जहां तोता सिंह कसाना का बलिदान हुआ वही दादरी के राव रोशन सिंह तथा उनके दो पुत्रों; बिशन सिंह और भगवान सिंह; का भी बलिदान हुआ है। हजारों बलिदानी अनाम रह गये, जिनका नाम तो क्या कहीं भी कोई विवरण नहीं है। अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष की तीव्रता इतनी अधिक यहां के लोगों में थी कि अंग्रेजों ने इस क्षेत्र के लोगों को सबसे बुरा विद्रोही अर्थात् Worst Rebel कहा है।
आज भारत सरकार ने इन बलिदानियों की कुर्बानी को पहचानकर उसे आदर प्रदान करने का कार्य किया है।
मुख्य अतिथि श्री नबाब सिंह नागर ने भी भारत सरकार के इस कार्य की सराहना की तथा आम जनमानस से सहयोग व भागेदारी का आह्वान किया।
समापन और प्रतिभाग
बलिदानी क्रांतिकारी श्री तोता सिंह कसाना के वंशज तथा इस कार्यक्रम के संयोजक श्री नेपाल सिंह कसाना ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। समिति ने स्मृतिचिन्ह देकर क्रांतिकारी परिवार के श्री नैपाल सिंह कसाना तथा राजेंद्र सिंह कसाना का अभिवादन किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री आदर्श कुमार जैनर पूर्व आईएएस अधिकारी, इजी.अजीत सिंह कसाना पूर्व डायरेक्टर उत्तर प्रदेश सरकार, चौधरी सयय सिंह कसाना पूर्व डिप्टी डायरेक्टर डीडीए दिल्ली एवं भिन्न-भिन्न क्षेत्र से सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
प्रेषक - अशोक चौधरी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें