"Keep it Simple." अर्थात् "इसे सरल रखें।"
यहां 'इसे' से आशय है असुरक्षित सड़क मार्गों से और उन पर होने वाले गड्ढों और उनके निरंतर विशाल होते आकारों से।
इसमें कोई शक नहीं कि विविध विभागों से लेकर राज्यों तथा केन्द्रीय शासन तक में विकास की गति को नियमित बनाये रखने के लिए सड़कों का निर्माण किया जाता है और विभिन्न विभागों के द्वारा और बावजूद गुणवत्ता आश्वासनों के टुटफूट भी सड़क मार्गों में होती रहती है। ऐसे में सर्वोत्तम विकल्प है कि संबंधित विभाग अपने अपने स्तर से टास्क फोर्स गठित कर गड्ढों को तुरत भरने का संकल्प लें।
जान लें कि सड़क मार्गों पर केवल थोड़ा-सा काम करके उनको समतल बनाए रखा जा सकता है व उनका उपयोग नियमित रूप से दीर्घायु तक किया जा सकना संभव हो सकता है। आग्रह अपेक्षा और आशा सिर्फ इतनी सी है कि सड़क मार्गों के संरक्षण की प्रक्रिया को सरल रखें तथा देखें कि सब काम भी होगा, दुर्घटना दर में अप्रत्याशित कमी आयेगी एवं शासन व संबंधित विभागों को श्रेय भी मिलेगा।
ट्रेंडसेटर
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें