6 जून, 2023
ग्रामीण क्षेत्र के अपने भविष्य को बुनने को तत्पर अनगिनत युवाओं की टेलीफोन कॉल्स, व्हाट्सएप संदेश, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया माध्यम, चिट्ठी और अन्य तरीकों से टीम ग्राम पाठशाला से संपर्क के लिए उत्साहित युवा वर्ग को संतुष्ट करने के लिए उनके अपने गाँवों में जन-जागरण हेतु आमंत्रित करने के ध्येय से टीम ग्राम पाठशाला ने निर्णय लिया कि उस से जुड़े सभी सदस्य 7 जून से 11 जून तक पाँच दिनों के लिए अपने-अपने घर छोड़कर दिन-रात पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाँवों में लोगों को पाठशाला/लाइब्रेरी निर्माण के लिए जागरूक करने के लिए पैदल यात्रा करेंगे।
इस पैदल यात्रा में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ, MMH कॉलेज, गाजियाबाद, राम चमेली चड्ढा महिला कॉलेज और GN ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूटस का भी नैतिक और भौतिक सहयोग रहेगा।
यात्रा का शुभारंभ कल यानि 7 जून 2023 की सुबह 9 बजे ग्रेटर नोएडा के गाँव घरबरा से जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर हरी झंडी दिखाकर करेंगे।
टीम ग्राम पाठशाला आपकी दुआओं और आशीर्वाद की आकांक्षी है।
दिनांक 7 जून, 2023
आज ग्रेटर नोएडा के गाँव घरबरा से शुरू हुई ग्राम पाठशाला की पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 12 जिलों की पद यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने और घरबरा गाँव में टीम ग्राम पाठशाला के साथ पद यात्रा करने के लिए आप सभी का तहेदिल से आभार।
आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति ने टीम ग्राम पाठशाला को उसकी आगे के जिलों की पद यात्रा के लिए हौसला प्रदान किया है।
आप सभी के द्वारा ग्राम पाठशाला की टी शर्ट पहनकर गाँव में पैदल यात्रा करना हमारे लिए बड़ा भावुक पल था।
सौजन्य से - श्री लाल बहार
सोशल मीडिया पर ऐसी किसी भी प्रकार की निशुल्क सहायता के लिए संपर्क करें -
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें