सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मानपत्र स्मृति (हौसलों की उड़ान)

(एक एन.जी.ओ. के तत्वावधान में पल्लवपुरम स्थित महाविद्यालय जे.एस. एकेडमी में ऑस्कर विजीत पात्रों के सम्मान में आयोजित 'हौसलों की उड़ान' समारोह में शिक्षाविद सुभाष चंद को प्रेषित मानपत्र)

नवल  उदय  नव  किरणें  हैं  नूतन  पथ  की ।परिचायक। 

नव  प्रतिभाओं  को  प्रोत्साहित  कर प्रगति-पथ दर्शायक।

जब  से संस्थापित हुई संस्था, एक एन.जी.ओ. हितकारी। 

संस्कृति-साहित्य-कला,  विज्ञान-ज्ञान  सब  की   संचारी। 


एन.जी.ओ.  का  मुख्य  लक्ष्य  है, प्रतिभाएँ  आगे  आएं।

प्रत्येक   क्षेत्र   की   प्रतिस्पर्धा   में   कीर्तिमान  बनाएँ।।

लक्ष्य-सिद्धि में सहयोग संस्था का जो सज्जन करते हैं। 

सहयोगी सभी महानुभावों का हम अभिनन्दन करते हैं।।


शिक्षाविद श्री सुभाष चंद जी, ब्लॉक प्रमुख के जनप्रिय नेता!

शिक्षण-प्रशिक्षण  की  कई  शिक्षण  संस्थाओं  के  प्रणेता।।

श्री  सुभाष  चंद  जी  द्वारा,  यह  आयोजन सफल हुआ है। 

श्रेय  सफलता  का  इनको  है, इनकी महति विशेष कृपा है।।


तन-मन-धन, आयोजन-परिसर, सुविधा सब उपलब्ध कराई। 

इनके  निर्देशन  में  ही  हमने,  पूर्ण  सफलता   पाई।।

सभी श्रोता, विशिष्ट अतिथि, मुख्य अतिथि हमारे। 

है हृदय से आभार सभी का, जो भी यहाँ पधारे।।


मुख्य अतिथि जिन दो बहिनों को सम्मान दिया है। 

'हौसलों की उड़ान' का सपना, सचमुच साकार किया है।।

आशीर्वाद दें एन.जी.ओ को, प्रेरित करें सभी को। 

आलोक प्रेरणा का पाकर उद्वेलित करें सभी को।।

जयहिन्द

दिनांक (मूल) 04 मई 2019 (पुनः प्रकाशन) 09 मई 2023

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मां की गोद से ऊंचाइयों तक — गिरिराज की आत्मकथा"

  मां की गोद से ऊंचाइयों तक  गिरिराज की आत्मकथा "मां की ही वह गोद है, जहां मानवता पले, अगर कहीं है जन्नत तो उसके आंचल के तले..."   यह पंक्ति मेरे जीवन का सार है — मेरी प्रेरणा, मेरा विश्वास और मेरी दिशा।   जब मैं पांच साल का था, तभी पिता जी — भंवरलाल गुर्जर — हमें छोड़कर चले गए। मां, मोती देवी, उस समय केवल 26 वर्ष की थीं। उस उम्र में जब जीवन शुरू होता है, उन्होंने अपना पूरा जीवन मेरे भविष्य के नाम कर दिया। मजदूरी करते हुए उन्होंने न केवल मुझे पाला, बल्कि यह यकीन भी दिलाया कि शिक्षा ही वह कुंजी है जो हर ताला खोल सकती है।   मां कहा करती थीं — "बेटा, गरीबी इंसान की हालत बदल सकती है, इरादा नहीं। मेहनत और ईमानदारी ही सबसे बड़ी पूंजी है।"  यह वाक्य मेरे जीवन का संबल बन गया।   लुहारा के सरकारी विद्यालय से मैंने पहली से आठवीं तक की पढ़ाई की। माध्यमिक शिक्षा मुंडिया से और उच्च माध्यमिक निवाई के राजकीय विद्यालय से प्राप्त की — जहां से मैंने 1994–95 में 12वीं कक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की। आगे की पढ़ाई जयपुर के राजस्थान कॉलेज से की, जहां 1...

દીપક પંડ્યા (ગાંધીનગર) - Updated 04.06.2026

મારી ભાવયાત્રા 64 નમસ્કાર … સ્નેહવંદન ! માનવ જીવનની આખીય દોડ પાછળ જો કોઈ એક જ આકાંક્ષા છુપાયેલી હોય, તો તે છે 'ખુશી'. સવારથી સાંજ સુધી માણસ જે કંઈ પણ કરે છે—પૈસા કમાય છે, સત્તા મેળવે છે, સંબંધો બાંધે છે—એ બધાની પાછળનો અંતિમ ઉદ્દેશ્ય માત્રને માત્ર સુખ અને આનંદની પ્રાપ્તિ જ હોય છે. પરંતુ આજના ભૌતિકવાદી યુગમાં માણસ ખુશીની વ્યાખ્યા ભૂલી ગયો છે. તે વિચારે છે કે મેળવવામાં, સંગ્રહ કરવામાં કે અન્ય પાસે અપેક્ષા રાખવામાં ખુશી છે. પણ સત્ય એનાથી તદ્દન વિપરીત છે. સાચી ખુશી આપવામાં છે, લેવા કે માંગવામાં નથી. આ સૃષ્ટિનો અપરંપાર નિયમ છે કે ખુશીની આપણે જેટલી લહાણી કરીશું, તેટલી જ તે આપણી પાસે વ્યાજ સાથે પાછી આવશે. જરા ઊંડાણથી વિચારીએ તો સમજાશે કે 'લેવું' અને 'માંગવું' એ ભિખારીપણું છે, જ્યારે 'આપવું' એ ખુદ અમીરી છે. જ્યારે આપણે કોઈની પાસે કંઈક માંગીએ છીએ, પછી ભલે તે વસ્તુ હોય, પ્રેમ હોય કે આદર હોય, ત્યારે આપણે આપણી જાતને ખાલી અનુભવીએ છીએ. માંગવામાં હંમેશા અપેક્ષા અને પરવશતા હોય છે. અને જ્યાં અપેક્ષાઓનો પહાડ હોય, ત્યાં ક્યારેય સાચો આનંદ હોઈ શકે નહીં. કારણ કે અપેક્ષા હંમેશા...

मन की बातें भाव भरी

🙏🌹🌹❤️❤️🙏 शुभ प्रभात जी🙏🌹❤️🙏 आपका दिन मंगलमय हो। ईश्वर आपकी हर मंगलकामना पूर्ण करें— वह जो हारे का सहारा है, जो टिमटिमाता जुगनू भी है और अथाह ऊर्जा से भरा तारा भी। जो घोर तिमिर में प्रकाश बनकर उभरता है, और उजाले में भी दिन को बहार देता है। वह जो आकार–निराकार दोनों रूपों में दुष्टों का संहारक है, जो दिशाहीन के लिए दिशासूचक यंत्र का पारा बन जाता है। जो निर्धन के दुःख–दरिद्रता का अंत है, और धनी के लिए पौ-बराहा। जिसके हम भी हैं और जो हमारा भी है। जो भूखे के लिए अन्न है और पशुओं के लिए चारा, जो पत्थर, पहाड़ और समूची धरा का आधार है। 🌹 वह सबका भला करें🌹 🙏🌹🌹❤️❤️🙏 आज का विचार मेरी पुस्तक “हृदय उद्गार” से एक कविता — सर्व धर्म समभाव छिन्न-भिन्न सा हृदय मेरा, मन में तूफानी कोलाहल है। सभ्यता के शिखर पर पहुँचकर, धर्म बना क्यों क्रूर दावानल है? भूमि वही, आकाश वही, तुझमें वही, मुझमें वही। एक-सा ही सबका आंचल है, धरती माँ का पावन आँचल है। रक्त-कोष में बहता एक ही बल है, कहीं केसरिया, कहीं हरित दल है। आब पियो या पानी पियो, जल तो आखिर एक ही जल है। यह कैसा आया भेद-रूपी पल है? भिन्न-भिन्न नामों म...