जीवन का सर्वोत्तम काम, मुख से जपना राम राम।
श्रीराम जय राम जय जय राम, श्रीराम जय राम जय जय राम।।
कृपा करो हमरे प्रभु राम, सब दुःख हर लो हमरे प्रभु राम। बंधन-भय से निकारो राम, कृपा करो हम पर श्रीराम।।
आप हमरे रघुनाथ-नाथ, चरणों में मैं हूँ श्रीराम।
मैं निश्चल पड़ा चरण तिहारे, प्रभु सुध ले लो अब तो हमारी॥ तनिक निहारो मुझको आप कुछ तो कृपा करो मुझ पर राम।
मन मृग-मरीचिका-सा है अटका, जीव लाखों योनियों में।
भव्य जीवन का सर्वोत्तम काम, मुख से जपना राम राम।
श्रीराम जय राम जय जय राम, श्रीराम जय राम जय जय राम।।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें