दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थी डॉ. मोनू सिंह की एनसीईआरटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति होने पर डाक्टर मोनू सिंह तथा उत्तर प्रदेश के गजरौला के ग्राम चकनवाला निवासी कुमारी विनीता के संस्कृत के प्रवक्ता के रूप में दिल्ली में नियुक्ति होने पर मासिक उलझन सुलझन की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
उत्तर प्रदेश के गजरौला क्षेत्र के गांव चकनवाला निवासी कुमारी विनीता ने डीएसएसबी-पीजीटी में चौथी रैंक प्राप्त की है और उनका चयन संस्कृत विषय में प्रवक्ता पद पर हुआ है। बेहद पिछड़े इलाके में शुमार एक गांव की बेटी का दिल्ली में प्रवक्ता पद पर चयन होने से परिवार में खुशी का माहौल है।
गांव चकनवाला निवासी जयचंद्र सिंह की बेटी कुमारी विनीता ने चोटीपुरा स्थित श्रीमद दयानंद कन्या गुरुकुल से स्नातक किया। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए पानीपत के रुड़की स्थित विश्ववारा कन्या गुरुकुल में चली गई। विश्ववारा कन्या गुरुकुल में रहते हुए महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से एमफिल की डिग्री हासिल करने के उपरांत उसने नेट तथा जे आर एफ क्वालीफाई किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें