"मध्य प्रदेश में (कोडिंग) प्रोग्रामिंग भाषा सिखाने वाले सबसे अच्छे कॉलेज किस शहर में हैं?"
यह और इसके जैसे अन्य सभी प्रश्न ज्ञान की धार को कितना कुंद कर देते हैं क्षेत्र को उल्लिखित कर के और क्षेत्र विशेष में रहकर अध्ययन करने को बाध्य कर के इस संदर्भ में सोचे जाने की जरूरत है। जरा सोचें कि कोई इंसान एडवांस अध्ययन करने का आकांक्षी है तो उसको प्रदेश के नहीं देश के तीन श्रेष्ठ कॉलेजों का विवरण मिलना चाहिए और प्रश्न की रचना भी इसी उद्देश्य से किया जाना श्रेयस्कर है, जिस से वह सटीक ज्ञान अर्जित कर सीखकर देश और विदेश में उस ज्ञान का सदुपयोग कर सके।
कुछ पूछे जाने में कोई ना कोई मंतव्य निहित होता है, लेकिन हमारा प्रयास हो कि मंतव्य स्पष्ट और पवित्र तथा इतना लाभकारी हो कि उसका लाभ सिर्फ प्रश्नकर्ता तक ही सीमित न रह जाए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें